Priyanka Chopra In Lucknow For Unicef: लखनऊ दौरे पर प्रियंका स्कूल से मिलीं

Swati Bundela
07 Nov 2022
Priyanka Chopra In Lucknow For Unicef: लखनऊ दौरे पर प्रियंका स्कूल से मिलीं

Priyanka Chopra In Lucknow

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लखनऊ में है। प्रियंका चोपड़ा जब से देश वापस लोटी हैं वह सुर्खियों में बनी हुई हैं। इन दिनों यूनिसेफ की ग्लोबल गुडविल एंबेसडर के तौर पर प्रियंका चोपड़ा लखनऊ पहुंची हैं, जहां उन्होंने स्कूली बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ काफी वक्त बिताया। इस ट्रिप से संबंधित वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई हैं।

लखनऊ में स्कूली बच्चों से की मुलाकात

प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ की ग्लोबल गुडविल एंबेसडर के तौर पर लखनऊ के स्कूलों में पहुंची हैं। यहां उन्होंने स्कूली बच्चों से बैठकर बातें की। प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम हैंडल पर भी इससे संबंधित जानकारी दी। प्रियंका ने बताया कि वह खुद से लखनऊ आकर यह देखना चाहती थी कि उत्तर प्रदेश में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की मदद से बच्चों और महिलाओं के लिए चीजें कैसे बदल रही हैं। प्रियंका के अनुसार लैंगिक असमानता के कारण काम में अक्सर असमानता देखी जाती है जिसका सबसे अधिक प्रभाव लड़कियों पर पड़ता है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

अपनी लखनऊ ट्रिप से संबंधित जानकारी प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की। इस वीडियो में प्रियंका ने बताया कि वह लखनऊ आने पर उत्साहित हैं। उन्होंने अपने जीवन के कुछ साल लखनऊ के स्कूल में बिताए हैं, यहां पर उनका परिवार है और उनके दोस्त भी हैं। प्रियंका ने लखनऊ के चिकनकारी वर्क की तारीफ करते हुए भी अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की।

लैंगिक असमानता और भेदभाव खत्म करने की बात कही

प्रियंका ने अपनी इस विजिट के दौरान लैंगिक असमानता और भेदभाव को खत्म करने की बात पर जोर दिया। इस मौके पर प्रियंका ने कहा, " हम कई सारे यूनिसेफ पार्टनर्स मिल रहे हैं ताकि हम लड़कियों के खिलाफ होने वाले भेदभाव और हिंसा पर कितना काम किया गया है इस बात को खुद से देख सकें। मैं लड़कियों से उनके चैलेंज के बारे में खुद सुनूंगी जो उन्हें रोजाना फेस करने पड़ते हैं साथ ही इनके सॉल्यूशंस के बारे में भी जानना चाहूंगी क्योंकि महिलाएं और लड़कियां सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि समाज के बेहतर भविष्य के लिए भी सबसे अहम हैं।"

अगला आर्टिकल