प्रियंका चोपड़ा ने लिखा ऋषि कपूर के लिए टाइम मैगज़ीन में एक ट्रिब्यूट

author-image
Swati Bundela
New Update

Advertisment

उन्होंने अपना डेब्यू 'बॉबी' फ़िल्म से 21 साल की उम्र में किया जिससे वो उस समय के सबसे मशहूर रोमांटिक हीरो बन गए।


"उनकी पहली ही मूवी में उन्होंने अपना जादू हम सब पर कर दिया था, वो बॉलीवुड में रोमांस का एक नया चेहरा लेकर आये। अपने चमकते हुए अंदाज़ से उन्होंने सबका मन मोह के अलग पहचान बनाई। वो एक ऐसे हीरो थे जो बिना भावुक हुए भी फील करते थे। वो थोड़े नटखट थे, थोड़े रेबेलियस और काफी पैशनेट। उनके प्यार में पड़ जाना काफी आसान था और लगता था कि वो हमारे लिए ही बने हैं। उनके रोमांस में ऐसा क्या था? उनमें एक शेकस्पिरियन हीरो की सारी क्वालिटीज़ थीं और साथ था इन्नोसेंस का अनोखा उपहार। उनकी स्माइल ही ऐसी थी कि लोगो के दिल पिघला सकती थी और जबवो डांस करते थे तो हमारा मन करता था कि हम भी उनके साथ डांस करने लगें।"
Advertisment

"मेरा सौभाग्य था कि मैंने उनके साथ अग्निपथ में काम किया जिसमें उन्होंने एक खतरनाक विलन का किरदार निभाया जिसमें वो एक नफरत पाने लायक इंसान बने थे। इस बहुमुखी प्रतिभा वाले इंसान की प्रतिभा हम अब कभी आगे नहीं देख पाएंगे।"

अग्निपथ में रउफ लाला का किरदार उनके सबसे यादगार किरदारों में से एक है। उन्होंने मुल्क, दिल्ली 6, कपूर एंड संस, 102 नॉट आउट जैसी फिल्मों में धमाकेदार किरदार किये।
Advertisment

67 वर्षीय ऋषि कपूर का देहांत कैंसर से लंबी लड़ाई करने के बाद 30 अप्रैल 2020 को मुंबई में हुआ।2019 की मूवीज 'द बॉडी' और 'झूठा कहीं का' उनकी आखिरी मूवीज थीं। वो दीपिका के साथ 'द इंटर्न' की रीमेक में काम भी करने वाले थे।


"दिस इस द एन्ड ऑफ ऐन एरा" प्रियंका लिखती हैं।
Advertisment


"राज कपूर साहब ने कहा था कि शो मस्ट गो ऑन इसलिए ऋषि सर शुक्रिया आपके जादू, आपकी यादों और खुले दिल का। मैं खुशनसीब हूँ कि मुझे आपको और आपके बेबाकपन, आपके हंसी मजाक को पर्सनली जानने का मौका मिला। मैं आपको इसी रूप में हमेशा याद रखूंगी।"
Advertisment

उन्होंने अपने ट्रिब्यूट का अंत करते हुए लिखा " फेयरवेल चिन्टू अंकल, हिंदी सिनेमा आपके बगैर बिल्कुल अलग लगेगा। वो अब पहले जैसा नही होगा"

फेयरवेल चिन्टू अंकल, हिंदी सिनेमा आपके बगैर बिल्कुल अलग लगेगा। वो अब पहले जैसा नही होगा" - प्रियंका चोपड़ा

Advertisment

प्रियंका, ऋषि कपूर और नीतू सिंह से न्यू यॉर्क में मुलाक़ात करने गयी थी जब वो अपना कैंसर का ट्रीटमेंट करा रहे थे। प्रियंका ने ऋषि कपूर के गुज़र जाने के बाद शोक प्रकट करते हुए अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था " दिल बहुत भारी है..."

67 वर्षीय ऋषि कपूर का देहांत कैंसर से लंबी लड़ाई करने के बाद 30 अप्रैल 2020 को मुंबई में हुआ।2019 की मूवीज 'द बॉडी' और 'झूठा कहीं का' उनकी आखिरी मूवीज थीं। वो दीपिका के साथ 'द इंटर्न' की रीमेक में काम भी करने वाले थे।
एंटरटेनमेंट