Advertisment

प्रियंका अपने पति निक जोनस की करती थीं जासूसी, 'अनफिनिश्ड' में बताया यह किस्सा।

author-image
Swati Bundela
New Update

प्रियंका चोपड़ा की हाल ही में एक किताब पब्लिश हुई है। जिसका नाम है - 'अनफिनिश्ड' (Unfinished) है। प्रियंका की यह किताब उनके जीवन पर एक संस्मरण (memoir) है। इस किताब में अभिनेत्री ने अपने जीवन से जुड़े कई खट्टे-मीठे दौर, किस्से और अनुभव शेयर किए हैं। साथ ही, प्रियंका ने अपनी किताब में बॉलिवुड में हुए कई कड़वे अनुभवों का भी जिक्र किया है।

Advertisment


'अनफिनिश्ड' में प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) से जुड़े भी कई किस्से शेयर किए हैं। आमतौर पर भी प्रियंका कई दिलचस्प किस्से बताती रहती हैं। 'मॉर्निंग शो' (The Morning Show) नाम के एक अमेरिकन ड्रामा सीरीज में भी प्रियंका ने अपने पति निक से जुड़ा एक बड़ा ही दिलचस्प किस्सा शेयर किया था। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि डेटिंग के पहले ही महीने, निक जोनस फ्लाइट से मुंबई आ गए थे। और फिर अपने साथ में प्रियंका की माँ डॉo मधू चोपड़ा को बाहर लंच के लिए ले गए। प्रियंका उस वक्त अपनी किसी जरूरी मीटिंग में व्यस्त थी, इसलिए वो दोनों के साथ नहीं जा पाई थी।



Advertisment

प्रियंका ने इस किस्से को बताते हुए कहा था - ''जो मुझे जानते हैं, उनको यह पता है कि मुझे थोड़े से कंट्रोल इशू हैं। मुझे मेरे आस-पास हो रही चीज़ों को खुद के कंट्रोल में रखना पसंद है।'' प्रियंका आगे कहती हैं - ''यह बेहद अजीब है, मगर सच है कि डेटिंग के कुछ ही हफ्तों में जब निक मेरी माँ को बाहर लंच के लिए ले गए थे। तो मैं हैरान हो गई थी। मैं बीस जनों के साथ मीटिंग पर थी, पर मेरा पूरा ध्यान इस बात पर था कि निक और मेरी माँ इस वक्त क्या कर रहे होंगे। और फिर इसी कारण मैंने अपनी सिक्युरिटी (security) से दोनों की फोटो खींच के लाने को कहा, ताकि मैं उनकी बॉडी लैंग्वेज पढ़के यह समझ पाऊँ कि वहाँ क्या चल रहा है।''



अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' में प्रियंका चोपड़ा ने इस किस्से के बारे में कहा - ''कई लोगों को लगेगा कि यह कितना प्यारा था कि निक अकेले माँ को लेकर लंच में गए, मगर मुझे ऐसा नहीं लगता। मैं ऐसी चीज़ों में सीधे परेशान मोड में चली जाती हुँ। क्यों वो मेरी माँ को लंच पर अकेले लेकर गया ?  वो किस चीज़ पर बातें कर रहे होंगे ? क्या वो कुछ ऐसी बातें कर रहे होंगे, जिसके कारण बाद में मुझे शर्मिंदगी महसूस होगी।''



प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रोका जून 2018 को हुआ था, और फिर उनकी शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई। शादी हिन्दू और ईसाई दोनों ही रिवाजों से हुई थी।
entertainment priyanka chopra unfinished in hindi
Advertisment