Advertisment

Priyanka Gandhi 1st UP Candidate List Out: उत्तर प्रदेश इलेक्शन में कांग्रेस पार्टी से उन्नाओ रेप पीड़िता की माँ को सीट दी

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

उत्तर प्रदेश में चनाव की तरीक आ चुकी है। चुनाव 7 चरण में होंगे और अब सभी पार्टी अपनी अपनी पार्टी के उमीदवार के नाम की घोषणा कर रहे हैं। सात फेज में से पहला पोल 10 फरवरी को होगा। पहले फेज के लिए एनरोलमेंट की लास्ट डेट 21 जनवरी है। कांग्रेस पार्टी ने इस में एक बड़ा फैसला लिया है। उन्नाओ बांगरमऊ सीट से उन्नाओ रेप केस में मृतक की माँ को सीट दे दी गयी है। यह वही सीट है जहाँ से पूर्व बीजेपी MLA कुलदीप सिंह सेंगर 2017 में जीते थे। इनके ऊपर रेप के आरोप थे और फिर इनको जेल हो गयी थी।

प्रियंका गाँधी ने उन्नाओ सीट को लेकर क्या कहा?

प्रियंका गाँधी ने कहा "हमारा मकसद है सभी को ऐसा मैसेज देना कि जो भी टार्चर और हर्रास्मेंट का शिकार रहा है उसका कांग्रेस पार्टी सपोर्ट करती है।" इस बार के इलेक्शन में कांग्रेस सेक्रेटरी प्रियंका गाँधी महिला सीटों पर बहुत ज़ोर दे रही हैं। इनका ऐसा कहना है कि इस बार 40 प्रतिशत सीटों पर महिला उमीदवार खड़े किए जाएंगे।

Advertisment

प्रियंका गाँधी की कैंडिडेट की पहली लिस्ट में कौन कौन हैं? Priyanka Gandhi 1st UP Candidate List Out

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश में अपकमिंग असेंबली इलेक्शन के लिए 125 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट रिलीज की है। "यूपी चुनाव के लिए 125 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट में, 50 कैंडिडेट्स महिलाएं हैं, जिनमें उन्नाव बलात्कार पीड़िता की मां आशा सिंह भी शामिल हैं। शाहजहांपुर से, हमने आशा वर्कर पूनम पांडे को मैदान में उतारा है, जिन्होंने वेतन बढ़ाने के लिए आंदोलन को लीड किया" गांधी ने मीडिया से कहा। पूनम पांडे को पिछले साल नवंबर में शाहजहांपुर में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की कोशिश के दौरान पुलिस ने पीटा था। 

क्या है उन्नाओ रेप केस?

उन्नाओ रेप केस 4 जून 2017 को हुआ था। इस केस में एक 17 साल की बच्ची का गैंग रेप किया गया था। इस केस में बीजेपी MLA कुलदीप का नाम जुड़ा था और इनको इसके लिए 25 लाख का जुरमाना और जेल भी हो गयी है। इन्होंने इस मासूम बच्ची का गैंग रेप किया और उसके बाद षड़यंत्र कर लड़की के पिता की हत्या कर दी थी। यह मामला सबके सामने जब आया तब रेप सर्वाइवर ने चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ के घर के बाहर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। 



न्यूज़
Advertisment