Advertisment

Priyanka Gandhi Womens Day Rally: प्रियंका गाँधी करेंगी आज इंटरनॅशनल विमेंस डे पर लखनऊ में कैंपेन

author image
Swati Bundela
08 Mar 2022
Priyanka Gandhi Womens Day Rally: प्रियंका गाँधी करेंगी आज इंटरनॅशनल विमेंस डे पर लखनऊ में कैंपेन



Advertisment

Priyanka Gandhi Womens Day Rally: आज इंटरनेशनल विमेंस डे है और आज के मौके पर हम महिलाओं से जुड़े सभी पोलिटिकल, इकनोमिक और कल्चरल ग्रोथ को मनाते हैं। आज इस मौके पर कांग्रेस पार्टी की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गाँधी वाड्रा भी रैली निकालने वाली हैं।

यह रैली इनके मैं लड़की हूँ लड़ सकती हूँ कैंपेन के अंडर में होगी और लखनऊ में निकाली जाएगी। इस रैली में 159 महिला कैंडिडेट होने वाली हैं। इस मैं कई सारी महिलाएं शामिल होने वाली हैं और पार्टी का ऐसा कहना है कि इस में लाखों महिलाएं शामिल होंगी। इस महिलाओं में कांग्रेस लीडर्स और वर्कर्स भी होंगे।

https://twitter.com/timesofindia/status/1501068112455946245?s=20&t=qQLy1T6z3F5Yq9FqWLj9kA

Advertisment

कल आखिरी चरण की उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव की वोटिंग थी और एग्जिट पोल्स के हिसाब से ऐसा समझ आ रहा है कि भारतीय जनता पार्टी फिर से वापस आने वाली है।

प्रियंका गाँधी ने हिजाब कंट्रोवर्सी को लेकर क्या कहा?

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि “बिकिनी, घूंघट, जीन्स या हिज़ाब” महिला को क्या पहनना है यह उसका अधिकार होता है। यह मैटर अभी बहुत न्यूज़ में है और इसको लेकर सभी लोग अलर्ट हैं। शिक्षा और रिलिजन के बीच बच्चे इस चंगुल में फसे हुए हैं। इसको लेकर पाकिस्तानी एक्टिविस्ट मलाला युसुफ़ज़ई ने भी अपना पॉइंट रखा और कहा “”हिजाब की वजह से मुस्लिम लड़कियों को कॉलेज में एंट्री न देना डरावना है”।

Advertisment

प्रियंका गाँधी का “मैं लड़की हूँ लड़ सकती हूँ” कैंपेन

प्रियंका गाँधी का एक कैंपेन अभी जोरो शोरों से चल रहा है और इसका नाम है ” मैं लड़की हूँ लड़ सकती हूँ” इनका कहना है कि मैं सिर्फ लड़कियों को उनकी ताकत का एहसास करा रही हूँ जो पिछले 5 सालों में BJP सरकार नहीं करा पायी है । इनका कहना है कि इनके इस कैंपेन के कारण प्राइम मिनिस्टर अब महिलाओं के लिए काम कर रहे हैं और यह महिलाओं की जीत है।



/wp:tadv/classic-paragraph
Advertisment
Advertisment