New Update
/hindi/media/post_banners/52QSdp9J4bjqKrKtAzsK.jpg)
Punjab Intercaste Couple Killed: केस के बारे में 10 जरुरी बातें -
1. मरने वाली लड़की का नाम सुमन रानी कामना और लड़के का नाम रोहताश कुमार है।
2. यह दोनों एक ही गाओं से थे और अच्छे दोस्त थे। इन दोनों की शादी का परिवार वाले विरोध कर रहे थे जिसके कारण से इन्होंने चंडीगढ़ में 1 अक्टूबर को जाकर भाग कर शादी कर ली थी। चंडीगढ़ इनके गॉव से 300 किलोमीटर दूर है।
3. यह मामला पंजाब के अबोहर गाँव है। ऐसा कहा जा रहा है कि इन लोगों की बॉडी लगभग 6 घंटे से ऐसे ही रोड़ पर पड़ी हुई थीं।
4. मोगा गाँव के SP SS मंद का कहना है कि यह मामला किडनेपिंग और मर्डर का है और लड़की के परिवार वालों के खिलाफ केस रजिस्टर करके उनको अरेस्ट भी कर लिया गया है।
5. दोनों कपल को लड़के की बहन के यहां से किडनैप किया गया था और उसके बाद इनका मर्डर किया गया।
6. लड़के के परिवार वालों का कहना है कि जब तक लड़की के परिवार वालों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं होता है वह बॉडी को अस्पताल नहीं ले जाने देंगे।
7. मीडिया के रिपोर्ट के मुताबित लड़का अनुसूचित जाति का था और लड़की अन्य पिछड़ा वर्ग यानि OBC की थी।
8. शादी करने के कुछ टाइम बाद यह लड़के की बहन के पास रहने के लिए आये थे जब लड़की के परिवार वालों को इसके बारे में पता लग गया था।
9. इसके बाद यह इन दोनों कपल को इनके गांव वापस लेकर आये और फिर लड़के की चाकू से गाला काटकर और लड़की का गला दबाकर हत्या कर दी थी।
10. ऑनर किलिंग मतलब होता है अपने सम्मान की रक्षा करने के लिए किसी की हत्या कर देना। ऐसा परिवार जब करते हैं जब उनकी लड़की या फिर लड़का किसी ऐसे व्यक्ति से शादी कर लेते हैं जिससे परिवार वालों को मंजूर नहीं होती है।