Advertisment

Sabiya Rape Case: कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी ने सिविल डिफेन्स ऑफिसर के बलात्कार, हत्या मामले में दिल्ली पुलिस की निंदा की

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Sabiya rape case: कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी ने दिल्ली में 21 वर्षीय सिविल डिफेन्स ऑफिसर रही राबिया सैफी के बलात्कार और हत्या पर दिल्ली पुलिस की चुप्पी को लेकर निंदा की है। नेता ने ट्वीट करते हुए लिखा "देश की राजधानी में एक सिविल डिफेन्स ऑफिसर के साथ बेरहमी से बलात्कार किया जाता है और उसकी हत्या कर दी जाती है और भाजपा नियंत्रित दिल्ली पुलिस द्वारा पूरी तरह से चुप्पी साध लेती है! आशा है कि दोनों सरकारें शुतुरमुर्ग की तरह अपना सिर रेत में नहीं दफनाएंगी और #JusticeForRabiya सुनिश्चित करेंगी। "

https://twitter.com/DrAMSinghvi/status/1434083370791698433?s=20

Sabiya rape case: क्या है पूरा मामला?

Advertisment

दिल्ली के संगम विहार इलाके में 27 अगस्त को एक 21 वर्षीय लड़की के साथ बड़ी ही बेरहमी से बलात्कार किया गया, उसके बाद आरोपी ने उसकी बार-बार चाकू मार कर हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लड़की 27 अगस्त की रात लाजपत नगर से काम कर के घर लौट रही थी, तभी रास्ते में उसके साथ यह घटना हुई। बताया जा रहा है की आरोपी युवक लड़की से प्यार करता था।

मामले को तूल पकड़ता देख हरियाणा के सूरजकुंड के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि घटना की निष्पक्ष जांच हो।

घटना की खबर फैलने के बाद कई लोगों ने ट्विटर पर पीड़ित के लिए न्याय की मांग की। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (काशीराम) की एक टीम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा भी दिया।

 



न्यूज़
Advertisment