Rajasthan Case : महिला को 30 किलो की चेन से 3 महीने तक बांध कर रखा

author-image
Swati Bundela
New Update

पति के परिवार वालों का क्या कहना था ?


इस महिला का पति दारु भी पीता था और इसको महिला के बार बार मायके जाने के कारण उस पर शक होता था। यहाँ तक की कोई इस इंसान को समझाता तक नहीं था और उसका बेटा और माँ भी उसको सपोर्ट करते थे। ऐसा भी कहा जा रहा है कि महिला को ये आदमी चेन से तो बांधे ही था इसके साथ साथ मारता भी था।

पुलिस ने इस मामले में क्या किया ?


पुलिस ने मामले के बारे में पता लगते ही उस आदमी को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ साथ पुलिस ने उन लोगों को भी गिरफ्तार किया जो उसका साथ दे रहे थे। पुलिस ने कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया महिला के पति को, उसके बड़े बेटे को और तीन भाइयों को।

वेस्ट बंगाल से भी दिल दहला देने वाला कुछ इस तरीके का मामला सामने आया था

Advertisment

गुरुवार (10 जून) को पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में एक 35 वर्षीय महिला छह महीने बाद अपने पति के घर लौटी। इसके तुरंत बाद, ग्रामीणों ने उस पर बगल के गांव के एक व्यक्ति के साथ दूसरे व्यक्ति के साथ संबंध होने का आरोप लगाते हुए उसे घेर लिया। गाँव के बुजुर्गों की एक अनऑफिसियल अदालत ने तब आदेश दिया कि महिला को उसके कार्यों के लिए सजा के रूप में इसके कपड़े उतार दिए जाएं और उसकी परेड़ कराई जाए। इस प्रकार उसे नग्न परेड कराया गया और ग्रामीणों के एक झुंड द्वारा पीटा भी गया।'

पुलिस ने इस वेस्ट बंगाल मामले में क्या किया ?


रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस को रविवार (13 जून) को घटना के बारे में पता चला। वीडियो में महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “मारिये न कितना मारीयेगा (जितना हो सके मुझे पीटें)।” इसके बाद वह असम में अपने माता-पिता के घर चली गई। रविवार को पुलिस उसे वापस ले आई और मारपीट को अंजाम देने वाले ग्रामीणों के खिलाफ शिकायत दर्ज की। एएनआई के मुताबिक इस मामले में अब तक छह गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
न्यूज़