राशिका जैन सुसाइड केस : परिवार ने लगाया पति और ससुराल वालों पर “घरेलु हिंसा” का आरोप
राशिका जैन सुसाइड केस : 16 फरवरी को, 25 वर्षीय रशिका जैन की “रहस्यमय परिस्थितियों में” घर से गिरकर, मृत्यु हो गई। यह हादसा पश्चिम बंगाल के पॉश एरिया अलीपुर में हुआ। लड़की का परिवार यह दावा कर रहा है कि उनकी बेटी को एक साल से पति और ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था , जिस कारण उसकी मृत्यू हुई है।
रशिका की मृत्यु पर सोशल मीडिया पर शोक और आक्रोश फैल गया है, साथ ही #JusticeforRashika ट्रैंड कर रहा है।
रशिका एक अच्छे खासे परिवार से थी। उन्होंने कोलकाता के सेंट जेवियर्स कॉलेज और सिंगापुर के नेशनल यूनिवर्सिटी में अपनी शिक्षा पूरी की। फरवरी 2020 में, उनकी शादी कुशाल भारत ग्रुप के मालिक के बेटे कुशल अग्रवाल से हुई थी। राशिका के परिवार का दावा है कि कुशल को नशे की लत थी ,जिसकी जानकारी उन्हें शादी से पहले नहीं थी , और वह नशे की हालत में राशिका को मारता था।
राशिका के परिवार ने घरेलु हिंसा का लगाया आरोप
राशिका के भाई रिशव ने बताया कि, “वह अपने ससुराल में बहुत यातना से गुजर रही थी। उनके पति एक ड्रग एडिक्ट थे। अब हम केवल न्याय चाहते है। ” रिशव ने बताया कि यह समस्या पिछले साल से बनी हुई है। “नवंबर में भी, उसने अपने पति के बारे में हमसे शिकायत की, विशेष रूप से मुझसे। लेकिन परिवार के कारण, हमने उसे एडजस्ट करने को कहा। ”
राशिका जैन के परिवार वालो का यह भी दावा है कि उन्होंने लड़के को 7 करोड़ रुपये दहेज़ में दिए थे।
राशिका जैन सुसाइड केस : ये था राशिका का आखिरी मैसेज
राशिका के पिता ने मीडिया को उसका आखिरी मैसेज पढ़ कर सुनाया: “मैंने यहां रहने की कोशिश की, लेकिन मैं उनके द्वारा किए गए अत्याचार को सहन नहीं कर सकता। बेहतर है कि मैं मर जाऊं। पापा मुझे मिस मत करना। ” उसने अपने भाई के साथ अपने अन्य डिवाइस के पासवर्ड भी शेयर किये, कहा कि परिवार को जल्द ही इसकी आवश्यकता होगी।
मृतक के दोस्तों ने रशिका जैन की मौत के मामले में उचित जांच करने और “domestic bullying” को समाप्त करने के लिए एक इंस्टाग्राम अभियान शुरू किया है। उसके लिए न्याय की मांग करने के लिए हाल ही में कोलकाता के एलन पार्क में एक शोक सभा हुई।