Advertisment

Kumaon Rekha: कुमाऊं की रेखा बनीं पहली टैक्सी संचालक

महिला प्रेरक | न्यूज़: रेखा पांडेय उत्तराखंड स्थित रानीखेत के सुदामापुरी से आती हैं। 32 वर्षीय रेखा पहले से ही बहुत से सामाजिक कार्यों में लगी हुई हैं। उन्होंने पहली महिला टैक्सी संचालक बन कुमाऊं में गौरव स्थापित किया।

author-image
Prabha Joshi
New Update
rekha pandey

रेखा पांडेय बनी कुमाऊं का गौरव

Kumaon Rekha: उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र से एक महिला प्रेरक खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में पहली बार एक महिला टेक्सी संचलाक के रूप में सामने आई है। इस महिला का नाम रेखा पांडेय है। रेखा संपूर्ण कुमाऊं क्षेत्रीय महिलाओं के लिए एक प्रेरणा से कम नहीं। 

Advertisment

मालूम हो पहाड़ वैसे तो बहुत आधुनिक हो रहे हैं फिर भी महिलाओं के नाम पर वहां के गांव अभी भी उतने आगे नहीं हैं। इसी के चलते गांव से लोग दूर बड़े शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं। लेकिन रेखा पांडेय के जुनून ने कुमाऊं में साबित कर दिया है कि महिलाएं किसी से कम नहीं। 

कुमाऊं में पहली महिला टैक्सी संचालक बनीं रेखा

रेखा पांडेय उत्तराखंड स्थित रानीखेत के सुदामापुरी से आती हैं। 32 वर्षीय रेखा पहले से ही बहुत से सामाजिक कार्यों में लगी हुई हैं। रेखा पांडेय के पति मुकेश चंद्र पांडेय सेना में पहले कार्यरत थे जो इस समय सेवानिवृत्त हैं। उनके पति ने वाहन चलाना पहले ही सीख रखा था। जब रेखा को इस क्षेत्र में जुनून आया तो उन्होंने संचालक बनने का निर्णय ले लिया। एक महीने पहले से वे कुमाऊंं क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रही हैं। 

Advertisment

रानीखेत से हल्द्वानी तक देती हैं सेवाएं 

रेखा पांडेय इसके लिए रानीखेत से हल्द्वानी तक अपनी टेक्सी सर्विस देती हैं। इसके लिए वह सुबह-सुबह घर का काम पूरा कर केमू स्थित टैक्सी स्टेंड पहुंच जाती हैं। वहां से वे सवारियों को भरती हैं और गंतव्य तक पहुंचाकर सात-आठ बजे तक घर पहुंच जाती हैं। 

क्षेत्रीय टैक्सी यूनियन करते हैं सहयोग

Advertisment

रेखा की मानें तो उनको अपने इस कार्य के लिए रानीखेत टैक्सी यूनियन और हल्द्वानी टैक्सी यूनियन का पूरा सहयोग मिलता है। वे कहती हैं कि पिछले एक महीने के अंतराल में उन्हें किसी तरह की कोई समस्या भी नहीं हुई।

महिलाओं के लिए कोई भी कार्य कठिन नहीं है बस कुछ करने की दृढ़ इच्छा होनी चाहिए। —रेखा पांडेय, कुमाऊं की पहली महिला टैक्सी चालक

देहरादून आदि बड़े शहरों में महिलाएं टैक्सियां चलाती हैं, लेकिन कुमाऊं में रेखा पांडेय पहली महिला टैक्सी चालक हैं। वह रोज हल्द्वानी चलती हैं, वहां टैक्सी यूनियन और कुमाऊं टैक्सी यूनियन महासंघ भी पूरा सहयोग कर रहा है। रेखा के इस कदम से महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के लिए जरूर प्रोत्साहित होंगी। —शंकर ठाकुर, अध्यक्ष महासंघ कुमाऊं टैक्सी यूनियन।

Advertisment

रेखा का ये कदम महिलाओं को प्रेरणा देन योग्य है। साथ ही ये कुमाऊं के लिए गौरव का भी विषय है। 

उत्तराखंड कुमाऊं Kumaon Rekha रेखा पांडेय टैक्सी संचालक
Advertisment