Rhea Chakraborty Back To Work: रिया चक्रवर्ती ने दो साल बाद काम करना फिर से शुरू किया, कहा "Never Give Up "

author-image
Swati Bundela
New Update


Rhea Chakraborty Back To Work: रिया चक्रवर्ती ने आज अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर सभी को बताया कि यह दो साल बाद फाइनली अपने काम पर वापस आ गयी हैं। इन्होंने एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में से वीडियो शेयर की और इस में इनके हाँथ में स्क्रिप्ट थी।

Advertisment

14 जून 2020 को इनके बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत की मौत हो गयी थी जिसके बाद से यह पब्लिक में कम ही आयी हैं। रिया के ऊपर कई केस और कार्यवाही चल रहे थे और यह एक बड़ी कंट्रोवर्सी में फस गयी थीं।

रिया ने इंटाग्राम पोस्ट में क्या लिखा?

रिया ने उन सभी लोगों का धन्यवाद किया जिन्होंने मुश्किल वक़्त में इनका साथ दिया और हाँथ नहीं छोड़ा। रिया अब 2 साल बाद काम पर लौटी हैं और पूरी तरह से पाजिटिविटी से भरी हुई हैं। इसके बाद इन्होंने लिखा सूरज हमेशा चमकता है इसलिए आशा न छोड़ें।

सुशांत और रिया की कंट्रोवर्सी इतनी ज्यादा बढ़ गयी थीं और इस में नारकोटिक्स भी इन्वॉल्व था। ड्रग को लेकर कई बॉलीवुड एक्ट्रेस को पूंछतांछ के लिए बुलाया गया था जिस में कई बड़ी बड़ी हस्तियां शामिल थीं जैसे कि सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और दीपिका पादुकोण। रिया के अलावा इनके भाई के ऊपर भी लम्बे समय तक केस चला था और पूरी इंडिया में रिया को बुरी तरीके से ट्रोल किया गया था।

Advertisment

रिया ने इन्वेस्टिगेशन के बाद से ही खुद को सोशल मीडिया और मीडिया से दूर रखा है। इस साल की शुरुआत में रिया को paparazzi द्वारा स्पॉट किया गया और उनसे पूछा गया कि वह क्या कर रही हैं और अब कैसी हैं तो उन्होंने कहा, ” ठीक हो रही हूँ ”। उन्होंने मदर्स डे के अवसर पर अपनी मां के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में अपनी मां के लिए ढेर सारा प्यार लिखा था। साथ ही उन्होंने दुनिया की सभी मांओं को mother’s day विश किया था। 


न्यूज़