Advertisment

रिंकू सिंह निकुंभ कौन हैं ? ड्रीम गर्ल एक्ट्रेस की हुई कोरोना से मृत्यु

author-image
Swati Bundela
New Update
ड्रीम गर्ल फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ नज़र आ चुकी रिंकू सिंह निकुंभ (Rinku Singh Nikumbh) की COVID-19 से हुई मृत्यु। उनकी मृत्यु की खबर की पुष्टि उनकी बहन (cousin sister) चंदा सिंह निकुंभ ने की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिंकू सिंह को एक अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया था।

Advertisment


रिंकू की बहन के मुताबिक़ 25 मई को रिंकू की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शुरुवात में रिंकू को होम आइसोलेशन में रखा गया था और बाद में हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया था। रिंकू को अस्थमा जैसी अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी थीं। अभिनेत्री रिंकू सिंह की मृत्यु पर सोशल मीडिया यूज़र्स ने श्रद्धांजलि देते हुए शोक व्यक्त किया।

रिंकू सिंह निकुंभ कौन थी ? जानिए ,उनसे जुड़ी ये 5 बातें :





  • रिंकू सिंह एक इंडियन एक्ट्रेस है जिसने कई फिल्मों और टीवी सीरियल में काम किया था।


  • आयुष्मान खुराना के साथ ड्रीम गर्ल फिल्म में स्क्रीन शेयर करने के बाद वह सबसे ज्यादा फेमस हुई थी। उनकी इस सबसे लोकप्रिय फिल्म में अन्नू कपूर, नुसरत बरुचा, अभिषेक बनर्जी, मनजोत सिंह, निधि बिष्ट, राज भंसाली और विजय राज जैसे लोकप्रिय कलाकार थे। फिल्म 2019 में पर्दे पर आई थी।


  • आयुष्मान खुराना स्टार्टर ड्रीम गर्ल में अपनी भूमिका के अलावा, रिंकू सिंह कई फेमस वेब सीरियल जैसे मेरी हानिकारक बीवी, चिड़ियाघर का भी हिस्सा रह चुकी थी। 2020 में, रिंकू सिंह को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर एक मेडिकल ड्रामा धड़कन में कास्ट किया गया था।


  • रिंकू के परिवार के अन्य सदस्य भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। रिंकू की बहन के मुताबिक़ रिंकू ने 7 मई को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज़ ली थी और जल्द ही दूसरी डोज़ भी मिलने वाली थी।


  • चचेरी बहन के मुताबिक़, "वह हाल ही में एक ऐड की शूटिंग के लिए गोवा जाने वाली थी, लेकिन हमने उसे जाने नहीं दिया क्योंकि हम उसे COVID-19 से बचाना चाहते थे।"


Advertisment