RJ मलिश्का ने गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के सामने किया ऐसा डांस, चोपड़ा हुए शर्म से पानी पानी

author-image
Swati Bundela
New Update


RJ मलिश्का नीरज चोपड़ा इंटरव्यू : रेडियो जॉकी मलिश्का मेंडोंसा (RJ Malishka Mendonsa) फिर घिरी विवादों में। 19 अगस्त को उन्होंने गोल्ड मैडल विजेता नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) के सामने अपना और रेड एफएम स्टाफ का एक डांसिंग वीडियो पोस्ट किया।

Advertisment

जब गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के सामने नाची मलिश्का मेंडोंसा :

वीरवार को जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा रेड एफएम चैनल पर एक ऑनलाइन इंटरव्यू के लिए आये थे। उनके उस इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। वीडियो में मलिश्का और उसकी टीम के कुछ लोग 'उड़े जब जब ज़ुल्फ़े तेरी' गाने पर नाचते नज़र आ रहे है, वही दूसरी ओर नीरज उन्हें देख के थोड़े असहज (uncomfortable) नज़र आ रहे है। हालांकि गोल्ड मेडलिस्ट ने उनकी परफॉरमेंस को देख के अजीब तरह से मुस्कुराया भी।

मलिश्का ने न सिर्फ 23 वर्षीय नीरज के सामने अजीबोगरीब डांस किया बल्कि इंटरव्यू के अंत में, उन्होंने पूरे देश की ओर से नीरज चोपड़ा को ‘virtually’ गले लगाने की कोशिश की। चोपड़ा ने 'नमस्ते' के इशारे के साथ जवाब दिया और कहा, "नमस्ते ऐसा दूर से ही।"

उन्होंने अपना ये डांसिंग वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया। उनके वीडियो पोस्ट करते ही ट्विटर पर लोग अपने अपने कमेंट देने लगे। कई लोगो ने इसे चीप पब्लिसिटी स्टंट तक करार दिया।

Advertisment

RJ मलिष्का नीरज चोपड़ा इंटरव्यू का वीडियो यहाँ देखे

https://twitter.com/mymalishka/status/1428317355210428416?s=20

RJ मलिश्का नीरज चोपड़ा इंटरव्यू : ट्विटर पर लोगो का क्या कहना है ?

वीडियो देख एक यूजर ने लिखा "ऐसे लोगो से दूर ही रहना चाहिए, दूर से ही नमस्ते। एक अन्य यूजर ने लिखा "इसे क्या परेशानी है?,ये उसे इतना ऑकवर्ड क्यों महसूस करा रही है ?"

https://twitter.com/Spoof_Junkey/status/1428554162300616709?s=20

https://twitter.com/Paprikaashh/status/1428554930168598531?s=20

एक अन्य महिला ने कमेंट किया "ये बेहद चीप है। बंदा ऑकवर्ड फील कर रहा है, मतलब क्या ही बकवास है। ये सब अपने बॉलीवुड के साथ ही किया करो "

https://twitter.com/Pepper_Talks/status/1428394957748928514?s=20

फीचर इमेज क्रेडिट : opindia


एंटरटेनमेंट