RJ Malishka Trending : गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा संग वीडियो पोस्ट करने के बाद विवादों में घिरी RJ मलिश्का

author-image
Swati Bundela
New Update


RJ मलिश्का ट्विटर ट्रेंडिंग : रेडियो जॉकी मलिष्का मेंडोंसा (RJ Malishka Mendonsa) फिर से हुई ट्विटर पर ट्रेंड। हालही में गोल्ड मेडलालिस्ट नीरज चोपड़ा ( Neeraj Chopra) के सामने नाचते हुए उनका वीडियो आया ट्रॉल्स के निशाने पर। 19 अगस्त को उन्होंने गोल्ड मैडल विजेता नीरज चोपड़ा के सामने अपना और रेड एफएम स्टाफ का एक डांसिंग वीडियो पोस्ट किया। वीडियो पोस्ट करते हुए ट्विटर पर विवाद खड़ा हो गया है। 

Advertisment

RJ मलिश्का ट्विटर ट्रेंडिंग : ट्विटर पर क्यों ट्रेंड कर रही है मलिश्का ?

वीरवार को जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा रेड एफएम चैनल पर एक ऑनलाइन इंटरव्यू के लिए आये थे। उनके उस इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। वीडियो में मलिष्का और उसकी टीम के कुछ लोग 'उड़े जब जब ज़ुल्फ़े तेरी' गाने पर नाचते नज़र आ रहे है, वही दूसरी ओर नीरज उन्हें देख के थोड़े असहज (uncomfortable) नज़र आ रहे है। हालांकि गोल्ड मेडलिस्ट ने उनकी परफॉरमेंस को देख के अजीब तरह से मुस्कुराया भी।

मलिष्का ने न सिर्फ 23 वर्षीय नीरज के सामने अजीबोगरीब डांस किया बल्कि इंटरव्यू के अंत में, उन्होंने पूरे देश की ओर से नीरज चोपड़ा को ‘virtually’ गले लगाने की कोशिश की। चोपड़ा ने 'नमस्ते' के इशारे के साथ जवाब दिया और कहा, "नमस्ते ऐसा दूर से ही।"

Advertisment

उन्होंने अपना ये डांसिंग वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया। उनके वीडियो पोस्ट करते ही ट्विटर पर लोग अपने अपने कमेंट देने लगे। कई लोगो ने इसे चीप पब्लिसिटी स्टंट तक करार दिया।

RJ मलिष्का नीरज चोपड़ा इंटरव्यू का वीडियो यहाँ देखे

https://twitter.com/mymalishka/status/1428317355210428416?s=20

RJ मलिश्का ट्विटर ट्रेंडिंग : ट्विटर पर फिर से विवादों में घिरी मलिश्का

वीडियो देख एक यूजर ने लिखा "ऐसे लोगो से दूर ही रहना चाहिए, दूर से ही नमस्ते। एक अन्य यूजर ने लिखा "इसे क्या परेशानी है?,ये उसे इतना ऑकवर्ड क्यों महसूस करा रही है ?"

Advertisment

https://twitter.com/Spoof_Junkey/status/1428554162300616709?s=20

एक अन्य महिला ने कमेंट किया "ये बेहद चीप है। बंदा ऑकवर्ड फील कर रहा है, मतलब क्या ही बकवास है। ये सब अपने बॉलीवुड के साथ ही किया करो "

https://twitter.com/Pepper_Talks/status/1428394957748928514?s=20

फीचर इमेज क्रेडिट :


एंटरटेनमेंट