Sanya Malhotra On Women Safety: 'महिलाओं के लिए सेफ नहीं है दिल्ली'

author-image
Swati Bundela
New Update

एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर सान्या मल्होत्रा ने दिल्ली को महिलाओं के लिए अनसेफ बताया। उनका मानना है कि दिल्ली के मुकाबले मुंबई में महिलाएं ज्यादा सुरक्षित होती हैं। आइए जाने क्या हैं वीमेन सेफ्टी को लेकर सान्या मल्होत्रा की राय-

Sanya Malhotra On Women Safety In Delhi

Advertisment

दिल्ली की रहने वाली एक्टर सान्या मल्होत्रा इंडस्ट्री की एक राइसिंग स्टार हैं। हाल ही में सान्या को उनके चुनिंदा रोल्स करने के लिए खूब तारीफ भी मिली है। कम समय में ही सान्या ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। सान्या अब मुंबई में रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सान्या ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली महिलाओं के लिए उतनी सेफ नहीं है। बल्कि उनका मानना है की मुंबई दिल्ली के मुकाबले वीमेन सेफ्टी में आगे है। 

'महिलाओं के लिए सेफ नहीं है दिल्ली' 

एक्टर सान्या मल्होत्रा ने महिलाओं की सेफ्टी को लेकर अपनी राय खुलकर सामने रखी। उनका कहना है कि, "मैं दिल्ली से ताल्लुक रखती हूं और मेरे पास बहुत अच्छी वजह है कि आखिर क्यों मैं दिल्ली से ज्यादा मुंबई को पसंद करती हूँ। मैं मुंबई में ज्यादा सेफ फील करती हूं।"

सान्या आगे कहती हैं कि, " मुझे इस बात का अंदाजा नहीं कि अब दिल्ली में कोई सुधार आया है क्या नहीं, लेकिन जब मैं वहां थी तो मैं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती थी। इसके लिए मैं कोई परफेक्ट कारण नहीं बता सकती।"   

महिलाओं से होती है छेड़छाड़ 

Advertisment

एक्टर सान्या मल्होत्रा का मानना है कि दिल्ली में अक्सर ही महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले सामने आते हैं। उनका कहना है कि शायद ही कोई ऐसी महिला होगी जिसे छेड़छाड़ न सहनी पड़ी हो। 
सान्या के इस टॉपिक पर अपनी बात रखने पर एक्टर राजकुमार राव ने भी प्रतिक्रिया दी। राजकुमार राव ने भी कहा कि दिल्ली में महिलाओं से छेड़छाड़ काफी आम है। 

women in india