Advertisment

Rucha Hasabnis Pregnant: 'साथ निभाना साथिया' की राशि ने दी गुड न्यूज़

author-image
New Update
Rucha Hasabnis Pregnant

मशहूर टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में नजर आई एक्ट्रेस रुचा हसब्निस किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। शो में उन्होंने राशि का रोल प्ले किया था जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया था। अब रुचा ने फैंस को खुशखबरी देते हुए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी है। रुचा ने सोशल मीडिया पर खास फोटो शेयर की और अपने प्रेगनेंसी की न्यूज़ पब्लिक की।  

Advertisment

Rucha Hasabnis Pregnant: 'साथ निभाना साथिया' की राशि ने दी गुड न्यूज़ 

रुचा ने अपनी बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें वो हाथ में पेंट ब्रश व्हाइट बोर्ड के सामने खड़ी हैं, जिसपर लिखा है Big Sister यानी बड़ी बहन। इस पोस्ट को शेयर कर रुचा ने लिखा, 'प्यार करने के लिए एक और' इसके साथ उन्होंने #comingsoon का इस्तेमाल किया। बहरहाल, रुचा ने 10 दिसंबर 2019 को अपनी बेटी को जन्म दिया था और अब वह 2 साल बाद दुबारा माँ बनने जा रही हैं। 

रूचा का जन्म 8 फरवरी 1988 को मुंबई में हुआ है। वह अपने पिता रमेश हसबनीस व रेशमा हसबनीस की इकलौती बेटी हैं। रुचा ने मुंबई के वी जी वेज कॉलेज से बी.कॉम और मुंबई यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ कामर्स की डिग्री हासिल की है। रुचा ने अपने करियर की शुरुआत मराठी टीवी इंडस्ट्री से की थी। उन्होंने साल 2009 मराठी टीवी सीरियल चार चौघी से डेब्यू किया था। इसके बाद वह साल 2010 में साथ निभाना साथिया में नजर आई थीं। 

Advertisment

शादी के बाद ऋचा ने इंडस्ट्री से दुरी बना ली 

रुचा ने साल 2010 से 2014 तक साथ मैंने साथिया में काम किया। साल 2011 में रुचा बेस्ट एक्ट्रेस के पुरस्कार से भी नवाजा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक रुचा एक एपिसोड में 30 हजार रुपए चार्ज करती हैं। बॉयफ्रेंड के साथ सगाई के बाद रुचा ने सीरियल को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद सीरियल में राशि के किरदार की मौत के बाद इस किरदार को खत्म कर दिया था। रुचा ने 26 जनवरी 2015 में अपने बचपन के दोस्त राहुल जगदाले से शादी की थी। ये शादी मराठी रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। 

फैंस इस गुड न्यूज़ से हैं काफी खुश 

रुचा ने जैसे ही सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी फैंस और सेलेब्स ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। देवोलीना भट्टाचार्जी और अदा खान ने भी पोस्ट पर कमेंट किया। इसके अलावा फैंस ने भी उन्हें बधाई देते हुए कमेंट्स की बौछार कर दी। 26 जनवरी, 2015 को पारंपरिक महाराष्ट्रीयन स्टाइल से अपने दोस्त राहुल जगदाले से शादी कर ली थी। शादी के बाद वो साल 2019 में पहली बार मां बनी थीं। शादी के बाद से वो छोटे पर्दे से दूर हैं लेकिन सोशल मीडया के जरिए फैंस से जुड़ हुई हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इन दिनों प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं।

साथ निभाना साथिया
Advertisment