Advertisment

Shamita Shetty Break Up: राकेश बापट से ब्रेकअप किया कन्फर्म

author-image
New Update

शमिता शेट्टी बॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती है। उनकी अक्सर अपनी बहन शिल्पा शेट्टी के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। शमिता शेट्टी पिछले कुछ वक्त से राकेश बापट के साथ रिलेशनशिप में थी। उनके फैंस को उन दोनों की यह जोड़ी बहुत ही ज्यादा अच्छी लगती थी और कुछ वक्त से उनकी रिलेशनशिप लोगों के अटेंशन का केंद्र बनी हुई थी। यह रिलेशनशिप अब ख़त्म हो चुकी है।

Advertisment

बिग बॉस की जोड़ी का ब्रेकअप

शमिता शेट्टी और राकेश बापट दोनों बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। असल में इन दोनों की रिलेशनशिप का सिलसिला वहीं से शुरू हुआ था। लोगों को इनकी आन स्क्रीन जोड़ी बहुत पसंद थी। यह जोड़ी ऑफ स्क्रीन भी कुछ समय तक चली लेकिन कल ही शमिता शेट्टी ने यह क्लियर कर दिया कि वे दोनों अब एक साथ नहीं है।

शमिता शेट्टी और राकेश के ब्रेकअप की खबर पहले भी आई थी जिससे उनके फैंस को बहुत दुख हुआ था। लेकिन इस बात का कोई पक्का सबूत नहीं था।कल शाम को शमिता शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके यह कंफर्म किया कि वे दोनों अब एक साथ नहीं है। उन्होंने लिखा यह क्लियर करना बहुत जरूरी है कि वह कुछ समय से एक दूसरे के साथ नहीं रह रहे।

Advertisment

"हमें अपना प्यार देते रहें "

राकेश बापट के साथ अपनी हाल ही में आई म्यूजिक वीडियो पर शमिता ने अपने फैंस से निवेदन किया कि वह हम दोनों को अलग-अलग इंसान के तौर पर पहले जैसा प्यार देते रहें। अक्सर लोग दो अलग-अलग लोगों के नहीं बल्कि उस जोड़ी के फैन होते हैं। इसलिए इस बात को साफ करते हुए शमिता ने अपने फैंस हो निराश ना होने और अपना प्यार बनाए रखने की रिक्वेस्ट की।

शमिता की तरह राकेश बापट ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में यह खबर कंफर्म की और बताया कि वे दोनों अब एक साथ नहीं हैं। उन्होंने भी शमिता की तरह ही लोगों से अपना प्यार बरकरार रखने की गुजारिश की।

Advertisment

शिल्पा - शमिता का duo

फिलहाल शमिता शेट्टी अपनी बहन शिल्पा शेट्टी के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने शिल्पा शेट्टी के साथ योगा करते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जो वायरल हो गई। शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी की जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते हैं।

इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर की थी जिसमें वह शिल्पा शेट्टी के साथ एरोबिक वर्कआउट करती नजर आ रही है। उन्होंने लिखा कि पूरी बॉडी एरोबिक वकआउट आपकी सारी कैलरी बर्न कर देगा। आपको यह केवल 20 मिनट के लिए हर दिन करनी है।

बॉलीवुड
Advertisment