/hindi/media/media_files/2026/02/02/she-mart-scheme-budget-2026-new-game-changer-for-women-entrepreneurs-2026-02-02-15-26-59.png)
Photograph: (@AHindinews / X)
Budget 2026 में सरकार ने महिलाओं की इकनोमिक पार्टिसिपेशन को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। She-Mart योजना को सिर्फ़ एक स्कीम नहीं, बल्कि वीमेन एंटरप्रेन्योरशिप को मेनस्ट्रीम में लाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। यह योजना उन महिलाओं के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर आई है, जो अपना बिज़नेस शुरू करना चाहती हैं लेकिन प्लेटफॉर्म, फंडिंग और मार्केट एक्सेस की कमी से जूझती रही हैं।
Budget 2026 में She-Mart योजना: वीमेन एंटरप्रेन्योर के लिए नया गेम-चेंजर
क्या है She-Mart योजना और कैसे करेगी काम
She-Mart योजना का मकसद महिलाओं द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट्स और सर्विसेज़ को एक डेडिकेटेड डिजिटल और फिज़िकल मार्केटप्लेस देना है। इसके ज़रिए महिलाएं अपने होम-बेस्ड बिज़नेस, स्टार्टअप्स, हैंडमेड प्रोडक्ट्स, लोकल ब्रांड्स और सर्विसेज़ को सीधे कस्टमर्स तक पहुंचा सकेंगी।
दिल्ली | केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। pic.twitter.com/YFT9ugYXW1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
यह प्लेटफॉर्म सिर्फ़ सेलिंग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ब्रांडिंग, पैकेजिंग, लॉजिस्टिक्स और डिजिटल पेमेंट जैसी सर्विसेज भी प्रोवाइड करेगा। इससे महिलाओं को मिडलमेन पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और उन्हें अपने काम का सही वैल्यू मिल सकेगा।
वीमेन एंटरप्रेन्योर के लिए क्यों है यह गेम-चेंजर
इंडिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है, लेकिन महिलाओं के बिज़नेस अक्सर रिसोर्सेज की कमी के कारण सीमित रह जाते हैं। She-Mart इस गैप को भरने का काम करेगी। इस योजना के तहत ट्रेनिंग प्रोग्राम्स, स्किल डेवलपमेंट और फाइनेंशियल लिटरेसी पर भी फोकस किया गया है, ताकि महिलाएं सिर्फ़ प्रोडक्ट बेचें ही नहीं, बल्कि बिज़नेस को समझकर आगे बढ़ा सकें।
बजट 2026-27 | केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "...2025 में रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट के लिए एक योजना शुरू की गई थी। अब हम ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे खनिज-समृद्ध राज्यों को समर्पित रेयर-अर्थ कॉरिडोर स्थापित करने में मदद करने का प्रस्ताव देते हैं।" pic.twitter.com/sH9OTwd6xU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
खास बात यह है कि रूरल और टियर-2, टियर-3 सिटीज की महिलाओं को भी इस प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा, जिससे लोकल से ग्लोबल तक का सफ़र आसान हो सके।
इकोनॉमी और सोसाइटी पर क्या पड़ेगा असर
She-Mart योजना का असर सिर्फ़ महिलाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह पूरे इकोनॉमिक सिस्टम को मजबूत करेगा। जब महिलाएं फाइनेंसियल रूप से इंडिपेंडेंट बनती हैं, तो उसका सीधा असर फॅमिली, बच्चों की एजुकेशन और सोसइटी की सोच पर पड़ता है।
माननीय वित्त मंत्री, श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा आज प्रस्तुत वित्त वर्ष 2026-27 का यह बजट विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करता है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में यह बजट प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाने, समाज के हर वर्ग…
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) February 1, 2026
यह योजना महिलाओं को जॉब मांगने वाला नहीं, बल्कि जॉब देने वाला बनने की दिशा में आगे बढ़ाएगी। इसके साथ ही वीमेन एंटरप्रेन्योर के बढ़ते नंबर्स इंडिया की GDP में भी कंट्रीब्यूट बढ़ाएगी और जेंडर इक्वलिटी को नई स्ट्रेंथ मिलेगी।
Budget 2026 की She-Mart योजना महिलाओं के ड्रीम्स को विंग्स देने की कोशिश है। यह सिर्फ़ एक प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि एक सोच है—जहां महिलाएं अपने टैलेंट को पहचान दिला सकती हैं, इंडिपेंडेंट बन सकती हैं और देश की ग्रोथ स्टोरी का अहम हिस्सा बन सकती हैं। अगर इसे सही तरीके से लागू किया गया, तो She-Mart आने वाले सालों में वीमेन एंटरप्रेन्योरशिप की तस्वीर ही बदल सकती है।
/hindi/media/agency_attachments/zkkRppHJG3bMHY3whVsk.png)
Follow Us