Advertisment

Shilpa Shetty Birthday Party: 47वे जन्मदिन पर होस्ट की शानदार पार्टी

author-image
New Update

बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने 8 जून को अपने 47 साल पूरे कर लिए। अपने जन्मदिन के इस मौके पर उन्होंने एक सेलिब्रेशन पार्टी भी होस्ट की। इस पार्टी में शिल्पा के करीबी दोस्त और रिश्तेदार भी शामिल हुए। काले रंग की क्लासिक LBD ड्रेस में शिल्पा बहुत ही कमाल लग रही थी। उनके इस गॉर्जियस लुक में पार्टी में धमाल मचा दिया। अपने 47वे जन्मदिन को उन्होंने इतनी शान से मनाया कि जैसे वह अभी 47 की नहीं बल्कि 18 की हुई हो।

Advertisment

शिल्पा शेट्टी के हस्बैंड राज कुंद्रा आये नज़र 

पार्टी में उनके पति राज कुंद्रा और उनकी बहन शमिता शेट्टी को भी स्पॉट किया गया। एक्टर हरमन बवेजा भी स्पॉटलाइट से बच नहीं पाए। शिल्पा ने अपने दिन में भी जबरदस्त सेलिब्रेशन किया था। उन्होंने इसे पापाराजी और अपने फैंस के साथ यादगार बना दिया। दिन के समय उनकी मां सुनंदा शेट्टी भी नजर आई।

शिल्पा ने रात की पार्टी के अपने लुक को ब्लैक ड्रेस के साथ गोल्डन हील, ब्रेसलेट और नेकलेस के साथ मैच करके और भी ज्यादा गॉर्जियस बना दिया। तो वही उनकी बहन भी कुछ कम नहीं दिखी। शमिता शेट्टी ने तोता कलर की मिनी ड्रेस पहनी। इसी के साथ उन्होंने हरे रंग की हील्स भी मैच की। उनके पति राज कुंद्रा नीली जींस और काली शर्ट पहने हुए नजर आए।

Advertisment

शिल्पा शेट्टी के घर के बाहर फैंस ने दिया सरप्राइज 

शिल्पा की आने वाली फिल्म निकम्मा के को एक्टर्स ने दिन में उन्हें बर्थडे सरप्राइज दिया। अभिमन्यु और शिर्ले सेतिया दिन में शिल्पा के घर पहुंच गए। उन्होंने शिल्पा और उनके फैंस के साथ जमकर डांस किया और बर्थडे केक काटा। शिल्पा ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में अभिमन्यु और शिरले सेतिया को धन्यवाद देते हुए कहा कि “तुम दोनों ने मेरा दिन बहुत ही स्पेशल बना दिया। तुम्हारे सरप्राइज ने मेरा दिल बहुत ही खुश कर दिया। दिल निकम्मा हो गया।” उन्होंने अपने इंस्टा के फैंस, दोस्त, और रिश्तेदारों को इतने सारे मैसेज, मुबारक, दुआओं और प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया।

पर्दे पर उन्हें आखिरी बार हंगामा 2 में देखा गया था। इसमें परेश रावल, मीजान जाफेरी और प्रणिता सुभाष ने भी काम किया। उन्होंने हाल ही में टीवी रियलिटी शो सुपर डांसर के चैप्टर 4 में जज के रुप में काम किया था। उनके साथ कोरियोग्राफर गीता कपूर और फिल्म मेकर अनुराग बासु भी जज की श्रेणी में रहे। 

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को जल्दी ही शब्बीर खान की आने वाली फिल्म निकम्मा और रोहित शेट्टी की इंडियन पुलिस फोर्स में देखा जा सकता है।

शिल्पा ने 1993 में बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म बाजीगर थी जिसमें उन्हें काजोल और शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला। अभिनेत्री ने अपनी एक्टिंग के लिए कई सारे अवार्ड भी जीते हैं। उन्हें खासतौर पर धड़कन, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी और अपने जैसी फिल्मों मैं उनकी एक्टिंग के लिए जाना जाता है।

शिल्पा शेट्टी
Advertisment