Shilpa shetty is upset : राज कुंद्रा के एक्स वाइफ पर इंटरव्यू से शिल्पा शेट्टी अपसेट

author-image
Swati Bundela
New Update

क्यों हुई शिल्पा शेट्टी अपसेट?


कुंद्रा ने हाल ही में अपने और अपनी एक्स वाइफ कविता की शादी टुट्ने के बारे में एक इंटरव्यू में खुल कर बात की।

राज ने कहा कि शिल्पा नहीं चाहती थी कि मैं कविता और कविता के साथ हुए डिवोर्स का कारण दुनिया के सामने लाऊँ पर मेरे इंटरव्यू में इस मैटर पर बात करने के कारण शिल्पा अपसेट है।

क्या हुआ था इंटरव्यू में ?


शुक्रवार को एक इंटरव्यू में, राज कुंद्रा ने अपने और एक्स वाइफ कविता के साथ 2006 में डिवोर्स पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि कविता उन्हें शुरुआत से ही चीट कर रही थी।

राज कुंद्रा ने कहा, " कविता का उसकी बहन के पति के साथ अफेयर था जिसके कारण मैंने ये रिश्ता तोड़ना ज़रूरी समझा। " राज कुंद्रा और कविता कुंद्रा ने 2006 में डिवोर्स ले लिया था जब उनकी बेटी महज 40 साल की थी।

राज कुंद्रा का दूसरा इंटरव्यू


कुंद्रा के दूसरे इंटरव्यू में उन्होंने अपने पिछले इंटरव्यू के बाद के प्रभावों को बताए। उन्होंने कहा कि उन्होंने कविता के किसी पुराने इंटरव्यू की वीडियो पर बात करने के बारे में फैसला लिया  जिसमें कविता ने शिल्पा शेट्टी को उनके डिवोर्स के लिए दोषी ठहराया।

कुंद्रा ने कहा, "शिल्पा नहीं चाहती थी कि मैं पुराने आर्टिकल्स के द्वारा वायरल होने पर कुछ कहूं। यह आर्टिकल शिल्पा के बर्थडे के एक दिन बाद वायरल होने लगे और मैं खुद को कंट्रोल नहीं कर पाया। शिल्पा मेरे इस बात पर बोलने से नाराज है लेकिन सच को तो बाहर आना ही था।"

हालांकि राज खुद सारी बातें बाहर करने के बाद अच्छा महसूस कर रहे हैं।
एंटरटेनमेंट