/hindi/media/media_files/gwCbyj3BRmw2muuz1XJW.png)
(प्रतीकात्मक चित्र)
Shirish Raksha Kamat: सोलो ट्रैवलिंग का क्रेज दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आज सोलो ट्रैवलिंग से जुड़ी दिलचस्प खबर सामने आ रही है। बिहार की शिरीष रक्षा कामत ने 34 दिनों में 28 राज्यों की यात्रा करते हुए अपने नाम रिकार्ड बना लिया है। शिरीष का नाम अब इंडियन बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज हो गया है।
क्या है शिरीष की कहानी
शिरीष रक्षा कामत बिहार के दरभंगा से आती हैं। शिरीष को ऐसा कभी नहीं था कि वो एक दिन अपना रिकार्ड बना देगी। हालांकि उनको बचपन से ही घूमने-फिरने का शौक था। शिरीष अपनी जॉब के साथ पहले से ही हर वीकेंड घूमने निकल जाया करती थीं। वो इससे पूर्व 7 साल तक सॉफ्टवेयर डेवलपर रह चुकी हैं। अब वे एक फुलटाइम सोलो ट्रैवलर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर बन गई हैं। ये उनका पैशन था जिसे वो फॉलो कर रही हैं। आज उनके इंस्टाग्राम में बहुत से लोग उनसे जुड़े हैं।
किसके नाम था पहले रिकार्ड
शिरीष की मानें तो इससे पहले ये रिकार्ड चंडीगढ़ की शिवांगी के नाम था। शिवांगी ने ऐसा ही रिकार्ड बनाया था जिसमें उन्होंने 39 दिनों में 28 राज्यों की यात्रा पूरी की थी।
असम से शुरु की यात्रा
शिरीष की 34 दिनों में 28 राज्यों की यात्रा बस तीन माध्यमों से हुई है। उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत असम से की। शिरीष का मानना है कि सपना अपने पैरों पर खड़े होकर ही पूरा हो सकता है।
बिना अपने पैरों पर खड़े हुए आपके सपने पूरे नहीं हो सकते हैं। इसलिए लड़कियों के लिए सबसे जरूरी है कि वह खुद अपने बल पर काम करें। -शिरीष रक्षा कामत
इसके साथ ही शिरीष जल्द ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक कंटेस्ट का भी आयोजन करने जा रही है। इस कंटेस्ट के जरिए कुछ लड़कियों को ट्रैवलिंग के लिए चुना जाएगा।
बता दें सोलो ट्रैवलिंग एक ऐसा पैशन बन चुका है जिसे लोग तेजी से फॉलो कर रहे हैं। खासतौर से लड़कियों के बीच सोलो ट्रैवलिंग का ज्यादा ही क्रेज है। सोलो ट्रैवलिंग के जरिए हम किसी भी जगह को बहुत अच्छे से जान लेते हैं और साथ ही ऐन्जॉय भी कर लेते हैं। इसमें बहुत-सी चीजों को लेकर आजादी होती है जो साथियों के बीच नहीं हो पाती।