Shiv Sena Statement In Mumbai Gangrape Case: मुंबई डोम्बिवली रेप केस में शिव सेना ने विक्टिम पर आरोप लगाए और पुलिस का साथ दिया

author-image
Swati Bundela
New Update

Shiv Sena Statement In Mumbai Gangrape Case


शिव सेना का कहना है कि "पुलिस क्या कर सकती है ऐसे केसेस में अगर विक्टिम ही टाइम पर केस के बारे में नहीं बताते हैं। बेरोज़गारी, नशे और फ्री रहना भी इन सब के लिए ज़िम्मेदार है। ऐसे केसेस में पुलिस हेल्पलेस हो जाते हैं क्योंकि ज्यादातर आरोपी पॉलिटिकली जुड़े हुए होते हैं"

क्या है मुंबई गैंगरेप केस?


एक 15 साल की बच्ची का लगातार 9 महीने तक रेप किया गया। यह मामला सामने तब आया जब लड़की ने खुद से पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया और सभी मुजरिमों के नाम बताए। लड़की का कहना है कि कई लोगों ने उसका रेप किया और न सिर्फ नार्मल रेप बल्कि कई बार गैंगरेप भी किया।

लड़की ने पुलिस को बताया कि जनवरी से उसका रेप होता आ रहा है। लड़की को एक हर एक मुजरिम का नाम याद है और पहचान है और उसने कुल मिलकर 33 लोगों के नाम बताए हैं जिन में से 29 लोगों पर FIR फाइल की गई थी और अब यह नंबर बढ़कर 32 हो चुका है। इस केस में पुलिस ने दो माइनर लड़कों भी अरेस्ट किया है और उन्हें जुवेनाइल होम भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में पहली स्टेज की इन्क्वायरी पूरी हो चुकी है और इसके बाद ही पुलिस ने अरेस्ट किए हैं। पुलिस को बाकि के मुजरिमो के बारे में भी कुछ जानकारी है और इनको भी जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा। यह केस मुंबई से है और एक 15 साल की नाबालिग लड़की का 9 महीने तक कई लोगों ने मिलकर रेप किया। लड़की को फिल्हाल मुंबई के ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है और लड़की की कंडीशन अभी ठीक है।
न्यूज़