Advertisment

Shivsena MP Priyanka: अध्यक्ष बृजभूषण के बयानों को लेकर कही ये बात

न्यूज़ : शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्विटर में पोस्ट किया है जिसमें वो फेडरेशन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को लेकर लिखती हैं कि फेडरेशन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह अपनी पोजिशन का फायदा उठाते हुए एक पहलवान को बर्बाद कर रहे हैं जो उनकी मदद के लिए आई है।

author-image
Prabha Joshi
New Update
mp priyanka on wfi

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेेदी (Image Credit: ABP Live)

Shivsena MP Priyanka: शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी से जु़ड़ी एक खबर सामने आ रही है। सांसद प्रियंका ने फेडरेशन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह से जुड़ा एक वीडियो अपने ऑफीशियल ट्विटर हैंडल में शेयर किया है। वीडियों में फेडरेशन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह एक महिला खिलाड़ी को गले लगाने के सिलसिले में अपनी बात कह रहे हैं, जिसे वो पिता के समान गले लगाना बता रहे हैं। इस पर सांसद प्रियंका ने पोस्ट में इसे गलत करार दिया है। 

Advertisment

मालूम हो पहलवानों ने फेडरेशन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाते हुए उनपर एफ.आई.आर. भी दर्ज कराई है। वहीं फेडरेशन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह लगातार इस बात का खंडन कर रहे हैं। पहलवान इसके लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने में भी हैं। 

क्या है पोस्ट 

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्विटर में अंग्रेजी में पोस्ट किया है जिसमें वो फेडरेशन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के इस रवैये को सिक एंड डिस्गस्टिेंग बता रही हैं। सांसद अपने पोस्ट में आगे लिखती हैं कि फेडरेशन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह अपनी पोजिशन का फायदा उठाते हुए एक पहलवान को बर्बाद कर रहे हैं जो उनकी मदद के लिए आई है। सांसद कहती हैं कि वो किसी महिला को बिना उसकी सहमति के यह कहते हुए गले नहीं लगा सकते कि पिता तुल्य गले लगा रहे हैं। आगे सांसद प्रियंका बी.जे.पी पार्टी और महिला एवं बाल विकास मंत्री के प्रति शर्म महसूस कराती हैं जो उनकी नजर में फेडरेशन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के साथ हैं या उनके खिलाफ नहीं बोलते। 

Advertisment

कहां का है वीडियो

ये वीडियो उस समय का है जिसमें फेडरेशन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह एक समाचार चैनल के सामने अपनी बात कहते नजर आ रहे हैं। इस समय लगातार पहलवानों के इस मामले ने चैनलों में सुर्खियां बटोर रखी हैं। 

मालूम हो पहलवानों के इस धरने की अगुवाई पदक विजेता विनेश फोगाट कर रही हैं। वे लगातार मीडिया के सामने खुलकर अपनी बात रखती नजर आ रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने ऐसे बहुत से पक्ष रखे जो उनकी नजर में फेडरेशन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के चरित्र को दिखाते हैं। पदक विजेता विनेश फोगाट ने इस प्रकरण से जुड़े मामलों में खुलकर मीडिया का सामना किया है। वे लगातार पहलवानों की बात मीडिया के सामने रख रही हैं।

पहलवानों Shivsena MP Priyanka प्रियंका चतुर्वेदी बृजभूषण शरण सिंह
Advertisment