Advertisment

कौन हैं श्वेता सिंह? Bulli Bai केस में 18 साल की श्वेता सिंह को उत्तराखंड से अरेस्ट किया गया

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Bulli Bai केस में अभी तक सिर्फ एक 21 साल का लड़का अरेस्ट हुआ था और अब एक 18 साल की लड़की भी अरेस्ट की गयी है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस मामले में श्वेता सिंह मुख्य आरोपी हैं। यह बुल्ली बाई के तीन अकाउंट चलाती थी उत्तराखंड से।

कौन हैं श्वेता सिंह?

जिस लड़के को अरेस्ट किया गया है उसका नाम और आइडेंटिटी पहले रिवील नहीं की गयी थी लेकिन अब बता दिया गया है कि इसका नाम विशाल है और लड़की का नाम श्वेता है। इन दोनों ने खलिस्तानीस के नाम पर अकाउंट बनाये थे और ऐसा दिखाया था कि यह बुल्ली बाई अकाउंट खालसा अकाउंट होल्डर्स के हैं।

Advertisment

इस मामले में कई चौका देने वाली बातें सामने आ रही हैं और इस मामले में अभी तक के जो दो गुन्हेगार हैं वो बच्चे ही हैं और दोनों की उम्र भी कम है। इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस और मुंबई पुलिस साथ मिलकर काम कर रहे हैं। सरकार भी इस मामले में अपना पूरा योगदान दे रही है। इसके अलावा मुंबई के साइबर पुलिस स्टेशन ने उन सभी एप बनाने वाले लोग और ट्विटर के हैंडल के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है जो इस बुल्ली बाई कंट्रोवर्सी को बढ़ावा देने में शामिल थे।

क्या है “Bulli Bai”?

यह Bulli Bai एप्लीकेशन मुस्लिम महिलाओं को टारगेट करता है और एक के ज़रिये लोग इन मुस्लिम महिलाओं पर बोली लगाते हैं। इस एप का नाम है “Bulli Bai”। यह एक सॉफ्टवेयर GitHub द्वारा खोला जाता है और कंट्रोवर्सी में आने के बाद इस एप को ब्लॉक कर दिया गया है। इसको लेकर सभी जगह विवाद हो रहा है और ट्विटर पर भी तहलका मचा हुआ है। 

इस मामले को लेकर दिल्ली और मुंबई पुलिस ने छान बीन शुरू कर दी है और FIR भी दर्ज कर दी गयी है। इलेक्ट्रॉनिक्स और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव इस केस को देख रहे हैं।



न्यूज़
Advertisment