Advertisment

मुंबई में दामाद ने की सास की बेरहमी से हत्या, यहाँ जाने मामले से जुड़ी ये 10 ज़रूरी बातें

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

दामाद ने की सास की हत्या: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आये दिन महिलाओ के साथ बर्बरता के मामले सामने आ रहे है। हर बीतते दिन के साथ महिलाओ के प्रति अपराध और घिनोना होता जा रहा है। अभी मुंबई के साकीनाका रेप केस की खबरे खत्म भी नहीं हुई थी की अब वीले पार्ले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल एक व्यक्ति पर अपनी सास की बड़ी ही बेरहमी से हत्या का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि सनकी व्यक्ति ने महिला के प्राइवेट पार्ट में बांस की डंडी डाल दी और उसकी हत्या कर दी।

दामाद ने की सास की हत्या: यहाँ जाने मामले से जुड़ी ये 10 ज़रूरी बातें





  • घटना मुंबई के विले पार्ले (पूर्वी) इलाके की है। पीड़िता महिला अपनी बेटी के साथ रहती थी।


  • पुलिस के मुताबिक, आरोपी दामाद ने पहले महिला के सिर पर टाइल्स से हमला किया। फिर उस पर चाकू से वार किया और फिर बड़ी ही बेरहमी से उनके गुप्तांग में एक बांस डाल दिया।


  • पुलिस ने बताया कि चेन स्नेचिंग के मामले में आरोपी तीन साल से जेल में बंद था। आरोपी इसी मामले में 1 सितंबर को जेल से रिहा हुआ था।


  • जेल से निकलने के बाद वह अपनी पत्नी से मिलने गया था। वह केवल यह पता लगाना चाहता था कि कही उसने किसी और से शादी तो नहीं कर ली है। अब वह महिला गर्भवती है।


  • आरोपी व्यक्ति ने अपनी पूर्व पत्नी से अपने नए पति को छोड़कर उसके पास लौटने को कहा था।


  • जब आरोपी पति अगले दिन उससे मिलने गया, तो उसने देखा कि वह घर छोड़ चुकी है।


  • जब उसने अपनी सास ने उसके नए ठिकाने के बारे में पूछा तो सास ने उसे कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया। इसी बात पर गुस्साए आरोपी दामाद ने अपनी सास को कई बार चाकू मारकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट भी की।


  • घटना के बाद उसे पुणे से गिरफ्तार किया गया।


  • मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर अन्य आरोपों के साथ भारतीय दंड संहिता (अप्राकृतिक यौन संबंध) की धारा 377 के तहत केस दर्ज किया है।


  • आरोपी दामाद को 14 सितंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।




न्यूज़
Advertisment