Advertisment

Sonali Phogat Death: हार्ट अटैक या कुछ और? परिवार वालों को है शक

author-image
Monika Pundir
24 Aug 2022
Sonali Phogat Death: हार्ट अटैक या कुछ और? परिवार वालों को है शक

सोनाली फोगट ने 22 अगस्त की रात अंतिम सांस ली। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार उन्हें गोवा में मेजर, जानलेवा दिल का दौरा पड़ा। सोनाली अपने कुछ स्टाफ मेंबर्स के साथ गोवा गई थीं। सितंबर 2022  के 21st को वे 41 वर्ष की होतीं।

Advertisment

सोनाली फोगट के मृत्यु के कारण को पहले हार्ट अटैक माना गया था, जब वह अस्पताल में मृत अवस्था में ले जाया गया था। अब उनके मृत्यु को ‘अन्नाचरल डेथ’ यानि अप्राकृतिक मौत कहा जा रहा है।

सोनाली फोगट के परिवार वालों को यह विश्वास नहीं हो रहा है की उनके मृत्यु का कारण हार्ट अटैक है। उनके अनुसार सोनाली पूरी तरह से फिट थी। उन्होंने ऑटोप्सी और सीबीआई(CBI) इंक्वायरी की मांग की है।

सोनाली की बहन का कहना है की उन्हें सोनाली से एक कॉल आया था और उन्हें किसी बात पर शक था, पर उन्होंने कॉल काट दिया और बाद में उठाया नहीं।

Advertisment

सोनाली फोगट को आखिरी बार बिग बॉस 14 में देखा गया था। उन्होंने वाइल्डकार्ड प्रतियोगी के रूप में प्रवेश किया था, जिसके बाद उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। सोनाली की एक बेटी भी है जो उनके बेहद करीब थी। सोनाली फोगट बीजेपी की नेता भी थीं। उन्होंने 2019 के हरियाणा चुनाव में आदमपुर से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ा था, जिन्होंने हाल ही में कांग्रेस पार्टी से भाजपा में प्रवेश किया था। सोनाली टिक टॉक पर भी काफी पॉपुलर थीं।

सोनाली की जर्नी

सोनाली फोगट हरयाणा हरयाणा के एक गांव में, मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मी। उनकी माता गृहणी है और पिता किसान। उनके 3 बहन और एक भाई हैं। वे फतेहाबाद, हरियाणा के पिओनीर कान्वेंट स्कूल में अपनी पढ़ाई की, और फिर महर्षि दयानद यूनिवर्सिटी से अपनी अंडरग्रदुअशन की।

Advertisment

सोनाली की करियर 

सोनाली फोगट ने 2006 के हरयाणवी टीवी प्रोग्राम में एंकर का काम किया, जो दूरदर्शन पर ब्रॉडकास्ट होता था। उसके बाद 2016 में टीवी सीरियल ‘एक मां जो लाखों के लिए बनी अम्मा’ से अपने अभिनय की शुरुआत की। वह फिर एक हरियाणवी फिल्म ‘छोरियां छोरों से कम नहीं होती’ में दिखाई दीं। वह कई पंजाबी और हरियाणवी संगीत वीडियो का हिस्सा रही हैं। उन्हें आखिरी बार एक वेब सीरीज, ‘द स्टोरी ऑफ बदमाश गढ़’ (2019) में देखा गया था।

सोनाली फोगट एक विधवा थीं। दिसंबर 2016 में, उन्होंने अपने पति संजय फोगाट को खो दिया। उनके पति की 42 साल की उम्र में उनके फार्म हाउस में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। माना जाता है की उनके पति की मृत्यु भी हार्ट अटैक से ही हुई थी, लेकिन यह कन्फर्म्ड नहीं है। 

उनकी एक बेटी है जिसका नाम यशोधरा फोगट है।

Advertisment
Advertisment