Sonam Kapoor: रॉयल ताजपोशी का हिस्सा बनेंगी अभिनेत्री सोनम कपूर

बॉलीवुड | न्यूज़ : दरअसल अभिनेत्री सोनम कपूर किंग चार्ल्स 3 की ताजपोशी में शिरकत करेंगी। ये समारोह 7 मई को होने वाला है। अभिनेत्री सोनम कपूर इस समारोह में कॉमनवेल्थ वर्चुअल क्वायर का परिचय देती नजर आएंगी।

author-image
Prabha Joshi
New Update
सोनम कपूर, पिक सोनम कपूर इंस्टा हैंडल

किंग्स चार्ल्स 3 की ताजपोशी में हिस्सा लेंगी अभिनेत्री सोनम (Image Credit: @sonamkapoor Insta Handle)

Sonam Kapoor: हिंदी सिनेमा या बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने मीडिया में सुर्खियां बटोर ली हैं। दरअसल सोनम कपूर को लंदन की रॉयल ताजपोशी में इन्वाइट किया गया है। सोनम कपूर पहली अभिनेेत्री हैं जिन्हें इस तरह के रॉयल प्रोग्राम में आमंत्रित किया गया है। अभिनेत्री सोनम कपूर रॉयल समारोह में अन्य हॉलीवुड सितारों के साथ होंगी। 

Advertisment

बता दें अभिनेत्री सोनम कपूर ने इन दिनों किसी भी तरह की फिल्मों में साइन नहीं किया है। वे काफी समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। हालांकि मीडिया में अक्सर वे बनीं रहती हैं। वे अंतिम बार 'एके वर्सेज एके' में नजर आईं थीं। अब रॉयल समारोह में आमंत्रण के बाद मीडिया की हेडलाइंस में अभिनेत्री सोनम फिर छा गई हैं। 

किस तरह का है रॉयल समारोह 

दरअसल अभिनेत्री सोनम कपूर किंग चार्ल्स 3 की ताजपोशी में शिरकत करेंगी। ये समारोह 7 मई को होने वाला है। ताजपोशी से जुड़ा समारोह 6 मई से 8 मई तक होने वाला है। अभिनेत्री सोनम कपूर इस समारोह में कॉमनवेल्थ वर्चुअल क्वायर का परिचय देती नजर आएंगी। ये समारोह लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में होने जा रहा है। समारोह की तैयारियां पहले से ही शुरु हो गई हैं। बता दें महारानी एलिजाबेथ की मृत्यु के बाद अब इस समारोह के बाद ऑफीशियली किंग चार्ल्स 3 बिट्रेन के राजा बन जाएंगे। 

कौन-कौन समारोह में हो रहा शामिल 

रिपोर्ट्स की मानें तो समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के अलावा कई दिग्गज हॉलीवुड सितारे शामिल होंगे। समारोह में टॉम क्रूज और केटी पेरी भी नजर आएंगे। वहीं लियोनेल रिची और इतालवी ओपेरा, एंड्रिया बोसेली भी शामिल होंगी। 

Advertisment

अभिनेत्री सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा और बेटे वायु कपूर के साथ लंदन में रहती हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है कि वो रॉयल फेमिली के किसी समारोह में हिस्सा ले रही हैं। सूत्रों के अनुसार समारोह में अभिनेत्री सोनम कपूर एक छोटी से स्पीच भी देंगी।

वहीं प्रोग्राम की बात करें तो प्रोग्राम में कौन-कौन से गाने चलाए जाएंगे और क्या ड्रेस कोड होगा इसके लिए तैयारी की जा रही है। समारोह में शाही परिवार के साथ-साथ अन्य देशों के नेता-राजनेताओं को भी आमंत्रित करने के लिए शामिल किया गया है।

किंग चार्ल्स 3 सोनम कपूर Sonam Kapoor