Advertisment

Sonia Gandhi Birthday: सोनिया के जन्मदिन पर पीएम ने ट्वीट कर दी बधाई

आज सोनिया गांधी अपना 76th जन्मदिन रणथंभौर में मनाएंगी। सोनिया गांधी के जन्मदिन के मौके पर उनको बड़े-बड़े नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई आइए जानते हैं पूरी खबर आज के न्यूज़ ब्लॉग में-

author-image
Vaishali Garg
09 Dec 2022
Sonia Gandhi Birthday: सोनिया के जन्मदिन पर पीएम ने ट्वीट कर दी बधाई

Sonia Gandhi Birthday

Sonia Gandhi Birthday: आज 9 दिसंबर को सोनिया गांधी अपना 76th जन्मदिन रणथंभौर में मनाएंगी। सोनिया गांधी को आज उनके जन्मदिन के दिन उनकी बेटी प्रियंका गांधी और बेटे राहुल गांधी भी ज्वाइन करेंगे। आपको बता दें आज के लिए भारत छोड़ो यात्रा विराम पर है।

Advertisment

भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को कांग्रेस की टिकट नेता सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी और सोनिया जी के लंबे  स्वस्थ जीवन की कामना की। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने जन्मदिन के दिन गुरुवार को रणथंभौर पहुंची। रणथंभौर मैं पार्टी की भारत छोड़ो यात्रा चल रही है।

पार्टी के कुछ नेताओं ने बताया कि वह रणथंभौर के शेर बाघ होटल में रुकेंगी और शुक्रवार यानी आज उनका जन्मदिन वहीं पर मनाया जाएगा। 

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रशासन ने हर संभव इंतजाम किए हैं।

ट्विटर पर ट्वीट कर नेताओं ने दी सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन की बधाई

Advertisment

वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट किया, "सीपीपी अध्यक्ष, श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए। विपरीत परिस्थितियों में उनकी कृपा, समर्पण अदम्य भावना और गरिमा ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ रहने की कामना करता हूं।

कांग्रेस पार्टी के जनरल सेक्रेटरी रणदीप सिंह सुरजेवाला एक ट्वीट कर सोनिया को दी बधाई"दया, बलिदान, समर्पण और साहस का एक अवतार।  राष्ट्र और पार्टी के प्रति अमिट प्रतिबद्धता वाला नेता।  कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई"।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, “त्याग, साहस और समर्पण की प्रतिमूर्ति श्रीमती सोनिया गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। कर्तव्य और अनुग्रह की उनकी भावना एक प्रेरणा है। पार्टी महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल, सचिन पायलट, रणदीप सुरजेवाला और शशि थरूर सहित कई शीर्ष कांग्रेस नेताओं ने पूर्व पार्टी प्रमुख को उनके जन्मदिन पर बहुत सारी बधाई दी।

Advertisment
Advertisment