/hindi/media/media_files/twSA3mCrZwoQh1l18icb.png)
File Image
Varanasi Teenage Girl Gang Raped, Names Of Rapists Revealed: वाराणसी के लालपुर-पाण्डेयपुर थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। अब तक सामने आए 7 नहीं, बल्कि 23 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाते हुए साजिद, दानिश और राज खान का नाम लेकर कहा कि "इन दरिंदों ने मेरी बेटी की इज्जत तार-तार कर दी और क्रूरता की सारी हदें पार कीं।"
वाराणसी में किशोरी से सामूहिक बलात्कार: बलात्कारियों के नाम आये सामने
घटना की शुरुआत 29 मार्च से हुई जब युवती अपनी सहेली के घर से लौट रही थी। रास्ते में राज खान मिला और उसे लंका स्थित अपने कैफे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन समीर और उसका दोस्त उसे हाईवे पर ले गए और बाइक पर ही दुष्कर्म किया। इसके बाद वे युवती को नदेसर में छोड़कर फरार हो गए।
1 अप्रैल को साजिद और उसका एक दोस्त उसे होटल में ले गए, जहां पहले से तीन लोग मौजूद थे। वहां युवती को जबरन ग्राहक को मसाज देने के लिए कहा गया और उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। होटल से निकलने पर इमरान ने उसे दोबारा अगवा कर लिया और फिर एक अन्य होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद फिर साजिद अपने दो दोस्तों के साथ युवती को औरंगाबाद स्थित एक गोदाम में ले गया। वहां जैब ने दुष्कर्म किया। फिर एक कमरे में दो अन्य युवकों ने उसके साथ क्रूरता की। किसी तरह युवती वहां से भाग निकली और सिगरा स्थित आईपी मॉल के सामने बेहोशी की हालत में पहुंची। 4 अप्रैल को वह बदहवासी में घर लौटी और पूरी घटना बताई।
पीड़िता की मां की तहरीर पर 12 नामजद और 11 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों में दानिश, साजिद, इमरान, राज खान, अनमोल, जाहिर, अमन, जैब, राज, समीर, सोहैल और आयुष शामिल हैं। पुलिस अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, बाकी 17 की तलाश जारी है।
घटना पर राजनीतिक प्रतिक्रिया
समाजवादी पार्टी के नेता और चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने इस घटना पर सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि महिला सुरक्षा पर किए गए दावे केवल दिखावा हैं। उन्होंने इस मामले में बड़े अधिकारियों को सस्पेंड करने की मांग की।