/hindi/media/post_banners/t5auce55pcN7LtnVfDc1.jpg)
केरल के रहने वाले एक लैसबियन कपल के परिवारों को इस बात पर ऐतराज था। सोशल मीडिया पर अधीला नाम की महिला ने अपने पार्टनर की सुरक्षा की चिंता जाहिर की। उनका कहना है कि उनके परिवार उन दोनों को एक दूसरे से दूर करना चाहते हैं। इसलिए उसके पार्टनर फातिमा नूरा को उसका परिवार दूर ले जाकर जबरन कन्वर्जन थेरेपी करा रहा है। यह मामला दुनिया की नजरों में तब आया जब अधीरा नसरीन की वीडियो एनजीओ वनाजा कलेक्टिव द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई।
यह वीडियो 29 मई को पोस्ट की गई जिसमें नसरीन ने बताया कि किस तरह उसके और फातिमा के परिवार मिलकर उन दोनों को अलग करने की साजिश कर रहे हैं। यहां तक कि फातिमा को गैर कानूनी कन्वर्जन थेरेपी भी दी जा रही है। मदद की गुहार लगाते हुए अदीला नसरीन केरल के एनजीओ वनाजा कलेक्टिव के पास पहुंची थी। नसरीन केरल के अलुवा की रहने वाली हैं।
इस मामले से जुड़ी 10 बडी बातें -
- यह कपल सऊदी अरेबिया में मिला था और 19 मई को वे दोनों घर से भाग गए थे। वे सीधे कोसीखोड़े में वनजा कलेक्टिव के पास मदद के लिए पहुंचे।
- वे दोनों कलेक्टिव ऑफिस में ही थे जब उन दोनों के परिवार बाहर आ पहुंचे। सब लोगों ने दोनों परिवारों को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने कहा कि वे दोनों लड़कियों को कभी भी साथ नहीं रहने देंगे।
- कपल के अपनी बात पर अड़े रहने के बावजूद भी नूरा की फैमिली उसे ले गई। पुलिस को सामने दोनों लडकियों ने एक दुसरे के साथ रहने की इच्छा को स्वीकारा।
- पुलिस ने जबरदस्ती दोनों परिवारों को वहां से निकालने की कोशिश की लेकिन मैं नहीं माने। 5 दिन बाद अगला के परिवार ने लिखित में कहा कि वह दोनों लड़कियों के एक साथ रहने से सहमत हैं और उनकी सुरक्षा भी करेंगे।
- अदीला के घर पर कपल को इमोशनली प्रताड़ित किया गया। एनजीओ को भेजे गए वॉइस नोट में अदीला ने कहा कि दोनों परिवार ने उन दोनों को अलग करने की साजिश की है।
- 23 मई को फातिमा नूरा के परिवार ने बिनानीपुरम पुलिस में कंप्लेंट दर्ज कराने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने मना कर दिया क्योंकि दोनों लड़कियां बालिग हैं।
- पोस्ट में एनजीओ ने कहा कि जब वे फातिमा और अदिला से फोन पर बात कर रहे थे तो अचानक से डिस्कनेक्ट हो गया। उन्होंने तुरंत बिनानीपुरम पुलिस को घर जाकर लड़कियों को बचाने का आदेश दिया। लेकिन जब पुलिस घर पहुंची तो वहां केवल अदीला प्रताड़ित मौजूद थी।
- अब वह अलूवा के ही एक स्टे होम में रह रही है।
- 27 मई को अदीला और एनजीओ पुलिस के पास फातिमा की खबर जानने पहुंचे। पुलिस ने कहा कि अगर पेरेंट्स अपने बच्चों को मार रहे हैं तो वह इसमें कुछ नहीं कर सकते।
- अदीला अपने पार्टनर की तलाश में है। एक बार वह मिल जाए तो वे दोनों किसी दूसरे शहर में जाकर नई जिंदगी शुरु करेंगे।