Dimple Kapadia 65th Birthday : 65वें जन्मदिन पर भतीजे ने की प्रशंसा

author-image
New Update

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया आज अपना 65 वा जन्मदिन मना रही है। उन्होंने फिलहाल फिल्म जगत से दूरी बनाई हुई है। उन्होंने 16 साल की उम्र में ही फिल्म बॉबी से बॉलीवुड डेब्यु कर लिया था। उसके बाद उनकी एक्टिंग और मेहनत ने उन्हें एक स्टार बना दिया। फिल्म बॉबी में उन्होंने ऋषि कपूर के साथ काम किया था। ऐसा कहा जाता है कि वह उस वक्त ऋषि कपूर को डेट भी कर रही थी। ऋषि कपूर उन्हें प्रपोज भी करने वाले थे लेकिन उनके पिता राज कपूर ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।

Advertisment

बैकग्राउंड 

डिंपल का जन्म 8 जून 1957 में हुआ था। वह एक गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती है जिसमें उनके अलावा उनके चार बहन भाई भी शामिल है। उनकी शादी बॉलीवुड के मेगास्टार रह चुके राजेश खन्ना से हुई थी। इस शादी से उनकी दो बच्चे भी हुए। उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ शादी भी कर चुकी हैं। डिंपल और राजेश खन्ना की शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और 10 साल बाद वह दूसरे से अलग हो गए।

लेकिन उन्होंने कभी कानूनी तौर पर तलाक नहीं लिया। डिंपल ने 10 साल के बाद एक बार फिर से बॉलीवुड में कमबैक किया था। उन्होंने अपने करियर को ऊंचाइयों तक पहुंचाया। लेकिन उनकी जिंदगी में दुखों की कमी नहीं थी। 2009 में कैंसर की वजह से उन्होंने अपनी बहन सिंपल कपाड़िया को खो दिया। वह इस गम से उभर भी नहीं पाई थी कि 2012 में राजेश खन्ना ने दुनिया को अलविदा कह दिया। राजेश खन्ना की आखिरी दिनों में डिंपल उनके साथ खड़ी रही।

करण कपाड़िया ने कहा कि डिंपल की लाइफ एक फिल्म की तरह है

65 वें जन्मदिन के उपलक्ष में डिंपल के भतीजे करण कपाड़िया ने उनकी सराहना की। करण डिंपल की बहन सिंपल कपाड़िया का बेटा है जिसे उन्होंने गोद ले लिया था। करण पेशे से एक एक्टर भी है। करण बताते हैं कि डिंपल की लाइफ एक फिल्म की तरह है जिसमें अप्स एंड डाउंस भरपूर थे।

Advertisment

करण ने अपना बचपन जुहू के एक बहुत बड़े बंगले में बिताया है। वह अपनी नानी, मम्मी और डिंपल मासी के साथ रहते थे। वह डिंपल को प्यार से आंटू बुलाते हैं। वह बताते हैं कि डिंपल अपने काम के सिलसिले से काफी व्यस्त रहा करती थी। लेकिन जब उनकी मां सिंपल कपाड़िया बीमार पड़ी तो डिंपल ने करण की पूरी जिम्मेदारी उठाई। इस वक्त में वे दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए।

वह बताते हैं कि उन्होंने अपना जीवन एक ऐसे परिवार में बिताया जिसमें महिलाएं बहुत ही सशक्त और इंडिपेंडेंट थी। उनकी बहन ट्विंकल खन्ना ने भी 18 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। तो वही हमेशा से उनके घर को उनकी नानी, मम्मी और मासी ने बहुत ही सुचारू रूप से संभाला।

डिंपल कपाड़िया