Tribal Girl Raped In Rajasthan: राजस्थान के एक आदमी ने ट्राइबल लड़की का रेप किया, जबरजस्ती खिलाई एबॉर्शन की दवाई

author-image
Swati Bundela
New Update

Tribal Girl Raped In Rajasthan


पुलिस ने भी इस मामले में छान बीन की है और इसके बाद सामने आया है कि लड़की के पड़ोसी उसका एक साल से ऊपर से रेप कर रहे थे। लड़की कितने साल की है इसको लेकर अभी कुछ भी साफ़ नहीं है। लड़की के परिवार वालों का कहना है कि लड़की कि उम्र 18 से ऊपर है वहीँ पुलिस अभी उसकी सही उम्र पता लगा रही है।

इस मामले के बारे में सबको पता कैसे लगा?


यह मामला सामने तब आया जब लड़की ने पेट में दर्द की शिकायत की और फिर उसको अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल जाकर लड़की को पता लगा कि वह 6 महीने प्रेग्नेंट है। इसके बाद यह पूरे मामले के बारे में पुलिस को जानकारी हुई और अब लड़की को अस्पताल में ही भर्ती किया गया है और उसकी तबियत में अब सुधर है।

इस केस को मंडावर पुलिस देख रही है और पता लगा रही है कि कौन कौन सी धाराएं इस केस में लगेगी। क्या बच्ची के रेप करने को लेकर इनके ऊपर POCSO के अंतर्गत धाराएं लगेगी या नहीं ।

लड़की का लगातार उसके पड़ोसी ने रेप किया और उसका एबॉर्शन की दवाइयां देते रहा। इस कारण से लड़की 6 महीने प्रेग्नेंट थी फिर भी उसका बच्चा जी नहीं पाया था और मर गया था। केस के बारे में डिप्टी सुपरिटेंडेंट का कहना है कि लड़की को एबॉर्शन की दवाइयां आरोपी ने अपने आरोप को छुपाने के लिए दी थीं।

यह लड़की भिल कम्युनिटी से है और यह ज्यादातर छत्तीसगढ़ के रहने वाले होते हैं। इसके अलावा यह गुजरात, मध्य प्रदेश, अंदर प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में रहते हैं।
न्यूज़