Ujjain Forced Rape & Surrogacy Case: उज्जैन में 19 साल की बच्ची का रेप हुआ और जबरजस्ती बच्चे की डिलीवरी कराई गयी

author-image
Swati Bundela
New Update

पुलिस को इस मामले के बारे में कैसे पता लगा?


जैसे ही लड़की ने बच्चे को जन्म दे दिया उसे बेहोश हालत में देवास गेट पर छोड़ कर मुजरिम कपल फरार हो गए थे। इस मामले के बारे में असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस रविंद्र वर्मा ने कहा कि लड़की को 5 दिन इलाज होने के बाद होश आया है। पुलिस यह कौन है कहाँ से इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं है क्योंकि उसके बाद कोई प्रूफ नहीं मिला है।

लड़की ने होश आने पर क्या बताया?


लड़की से जब होश आने के बाद बात की गयी तब उसने बताया कि पांच लोग थे और उन में से मुख्य आरोपी का नाम राजपाल सिंह है इन्होंने इस लड़की से कहा था कि यह इसे एक अच्छी जॉब देंगे। इस लड़की को राजपाल को एक महिला बेंचने वाले गिरोह ने बेंचा था। इस लड़की को बेंचने के लिए इन्होंने उस महिला को पैसे भी दिए थे और यह उज्जैन से 60 किलोमीटर दूर एक जगह नागदा से है।

पूरा मामला क्या था?


यह एक कपल थे जो कि 48 और 42 साल के थे और यह बच्चा चाहते थे। इनके पहले दो बच्चों की किसी कारण से डेथ हो चुकी थी और यह तीसरा बच्चा चाहते थे। इस लड़की को खरीदने के बाद इसका जबरजस्ती रेप किया और फिर बच्चा पैदा करवाया।

लड़की ने बताया कि उसको पहले राजपाल ने इसकी बहन के यहाँ रखा था और उसके बाद वो अपने खुद के घर ले आया था। सिंह ने इस लड़की का कई महीनो तक रेप किया और जब वो प्रेग्नेंट हो गयी उसके बाद सिंह की बीवी ने इसका ख्याल रखा।

लड़की ने बताया कि इस कपल ने इसको सबसे छुपाकर रखा था और इसको पीछे की सीट पर नीचे करके चेकअप के लिए ले जाया करते थे। आरोपी की बीवी ने इस दौरान झूठी प्रेगनेंसी का नाटक किया आस पास के लोगों को दिखाने के लिए। डिलीवरी के वक़्त लड़की को सिजेरियन ऑपरेशन के कारण से इन्फेक्शन हो गया था फिर भी उसको यह उज्जैन में फेक कर चले गए थे।
न्यूज़