/hindi/media/media_files/AV8yxJ70xEVIO8TcyIBH.jpg)
Marriage
UP Case: उत्तर प्रदेश में एक दुल्हन ने शादी की रिसेप्शन पार्टी में सबके सामने दूल्हे को किस करने के बाद उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
इस जोड़े ने उत्तर प्रदेश के संभल में शादी की और शादी का रिसेप्शन समारोह 28 नवंबर को पवासा गांव में आयोजित किया गया था।दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे ही थे कि अचानक दूल्हे ने दुल्हन को किस कर लिया।
दुल्हन गुस्से में स्टेज से उतरकर अपने कमरे में चली गई। दुल्हन के घरवालों ने उसे समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन वह थाने जाने की जिद पर अड़ी रही और दुल्हन ने मंच पर जाने से इनकार कर दिया और वहां थाने में शिकायत दर्ज कराने चली गई।
UP Case: दूल्हे ने किया दुल्हन को स्टेज पर kiss, दुल्हन ने तोड़ी शादी(UP Bride Calls Off Wedding)
दुल्हन ने शिकायत में लिखवाया कि, 'मैं अब उसके साथ नहीं रहना चाहती। मैं अपने घर पर रहुंगी। मुझे उसका व्यवहार पसंद नहीं है। जो इंसान 300 लोगों के सामने ऐसी हरकत कर सकता है वो कैसे सुधर सकता है? इसलिए इस कृत्य के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।”
आपको बता दें की दूल्हे(groom) ने आरोपों से मान किया और कहा कि Kiss उसके और दुल्हन के बीच एक शर्त का हिस्सा था। उसने दावा किया कि उसने और दुल्हन ने एक शर्त लगाई थी। अगर दूल्हा स्टेज पर सबके सामने उसे किस करता तो वह उसे 1500 रुपए देगी। अगर वह kiss नहीं करता तो उसे दुल्हन को 3 हजार रुपये देने पड़ते।
जब थाना प्रभारी ने दुल्हन से इस बारे में पूछा तो दुल्हन ने कहा कि उनके बीच किसी भी प्रकार की कोई शर्त नहीं लगी थी। काफी देर तक चले इस विवाद के बाद दोनों पक्ष इस बात पर राजी हो गए कि दूल्हा-दुल्हन अब एक साथ नहीं रहेंगे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्योंकि उनकी शादी का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ था, इसलिए दोनों चाहें तो डायवोर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
समान मामला
इसी साल की शुरुआत में भी इस टाइप का एक एसा मामला सामने आया था जहां एक दुल्हन ने अपनी शादी (marriage) तोड़ दी क्योंकि दूल्हा "बहुत काला" था। दुल्हन को मनाने की छह घंटे की असफल कोशिशों के बाद दूल्हा और उसकी बारात वापस मुड़ गए और मंडप से निकल गए। दूल्हे के पिता ने दुल्हन(bride)के परिवार के खिलाफ उपहार के रूप में दिए गए सोने के गहने वापस नहीं करने की शिकायत दर्ज कराई थी।