New Update
/hindi/media/post_banners/c00od1qQZ2E1ij3wRqDh.jpg)
लड़के वालों का इस पर क्या रिएक्शन था ?
जब कुछ नहीं समझ आया तो आधी रात को गांव की मामले को लेकर पंचायत बैठी और उन्होंने मामले को सुलझाने की कोशिश की। लेकिन लड़की अपने फैसले पर टिकी रही और शादी से साफ़ साफ़ मना कर दी। दूल्हे के परिवार वालों ने कहा अगर लड़की को लड़का पसंद नहीं था तो बात इतने आगे तक नहीं बढ़ानी चाहिए थीं और इतनी शादी की रस्में नहीं करना चाहिए थीं। इसके बाद दूल्हे की तरफ से लोग घर वापस चले गए और शादी टूट गयी।
ऐसा ही एक और मामला दुल्हन दूल्हे के अफेयर के कारण घर वापस लौटी
ये मामले उत्तरप्रदेश के जौनपुर का है। एक दुल्हन ने ससुराल पहुंचते ही दूल्हे को चांटा मारा और अपने मायके वापस आ गयी। ऐसा कहा जा रहा है दुल्हन ने चांटा इसलिए मारा क्योंकि उसको लव अफेयर के बारे में पता लग गया था। चांटा मारने के बाद उसने अपने दुल्हन के कपडे बदले और अपने मायके वापस आ गयी। आजकल ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं जिस में लडकियां अपनी आवाज उठाती हैं और गलत बात को सहन नहीं करती हैं। ये लवायें गांव की बात है जो कि उत्तर प्रदेश के खुटहन ब्लॉक में आता है।
एक और जगह दुल्हन ने दूल्हे के ऊपर खाना फेंका
वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था जिसमें दुल्हन अपने रिश्तेदार के साथ हाथों में मिठाई का टुकड़ा लिए मंच पर खड़ी नजर आ रही है। जब वह अपने दूल्हे को मिठाई का टुकड़ा खिलाने की कोशिश करती हुई दिखाई देती है, तो वह उसे खाने से हिचकिचाता है और अंत में उसका हाथ अपने पास खींच लेता है। दुल्हन अधीर हो जाती है क्योंकि दूल्हा खाना खाने के लिए अपना मीठा समय लेता है और गुस्से में उस पर मिठाई फेंक देती है।