UP Elections 2022: कांग्रेस ने जारी की 125 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट, उन्नाव रेप पीड़िता की मां को मिला टिकट

author-image
Swati Bundela
New Update


UP Elections 2022: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश में अपकमिंग असेंबली इलेक्शन के लिए 125 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट रिलीज की, जिसमें उन्नाव बलात्कार पीड़िता की मां आशा सिंह को टिकट दिया गया।

Advertisment

UP Elections 2022: 50 कैंडिडेट्स महिलाएं हैं 

“यूपी चुनाव के लिए 125 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट में, 50 कैंडिडेट्स महिलाएं हैं, जिनमें उन्नाव बलात्कार पीड़िता की मां आशा सिंह भी शामिल हैं। शाहजहांपुर से, हमने आशा वर्कर पूनम पांडे को मैदान में उतारा है, जिन्होंने होनोरारियम बढ़ाने के लिए आंदोलन को लीड किया, ”गांधी ने मीडिया से कहा।

कुलदीप सिंह सेंगर को मौत के मामले में दस साल की जेल

2019 में, निकाले हुए भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को 2017 में एक टीनएज के साथ बलात्कार के लिए दोषी ठहराया गया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

कुलदीप सेंगर के खिलाफ आरोप सामने आने के तुरंत बाद, बलात्कार पीड़िता के पिता को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। कस्टोडियल टार्चर के कारण पुलिस हिरासत में उनकी मौत हो गई। 2020 में, कुलदीप सिंह सेंगर को उन्नाव बलात्कार पीड़िता के पिता की मौत के मामले में दस साल की जेल और 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

Advertisment

40 परसेंट युथ शामिल हैं

कांग्रेस जनरल सेक्टरी ने कहा, कि लसित में शामिल 125 कैंडिडेट्स में 40 परसेंट महिलाएं और 40 परसेंट युथ शामिल हैं, इस हिस्टोरिक मूव के साथ, कांग्रेस पार्टी "स्टेट में एक नई तरह की पॉलिटिक्स" लाने की उम्मीद करती है।

बाकि कैंडिडेट्स में आशा की वर्कर पूनम पांडे शामिल हैं, जिन्हें पिछले साल नवंबर में शाहजहांपुर में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की कोशिश के दौरान पुलिस ने पीटा था, और कांग्रेस नेता सदफ जफर, जो विरोधी के सिलसिले में जेल में थे।

पहले फेज के लिए एनरोलमेंट की लास्ट डेट 21 जनवरी है

भाजपा के उत्तर प्रदेश के लिए अपने कैंडिडेट्स की लिस्ट भी आज जारी करने की उम्मीद है, जहां सात फेज में से पहला पोल 10 फरवरी को होगा। पहले फेज के लिए एनरोलमेंट की लास्ट डेट 21 जनवरी है।

Advertisment

कांग्रेस, जो उत्तर प्रदेश में अपनी खोई हुई जमीन को वापस पाने के लिए स्ट्रगल कर रही है, ने यूपी चुनाव में अकेले लड़ने का फैसला किया है और पार्टी ने प्रियंका गांधी को जिम्मेदारी सौंपी है।


न्यूज़