Advertisment

UP में दूल्हे ने मंच पर किया दुल्हन को किस, मचा बवाल: परिवार ने की धुनाई

यूपी में शादी समारोह में दूल्हे के किस पर दूल्हन के परिवार का गुस्सा फूट पड़ा! जानिए क्या है पब्लिक डिस्प्ले ऑफ अफेक्शन (PDA) और भारतीय समाज में इसका क्या महत्व है?

author-image
Vaishali Garg
New Update
Marriage

UP Groom Kisses Bride on Stage, Chaos Erupts: Family Thrashes Groom : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे द्वारा वरमाला के समय दुल्हन को किस करने से बवाल मच गया। इतना ही नहीं, दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे और उसके परिवार को पीटना शुरू कर दिया। इस घटना से मेहमानों में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को बुलाना पड़ा।

Advertisment

UP में दूल्हे ने मंच पर किया दुल्हन को किस, मचा बवाल: परिवार ने की धुनाई 

कैसे एक किस ने शादी समारोह में मचा दिया बवाल?

खबरों के मुताबिक, जब दूल्हे ने वरमाला के समय दुल्हन को किस किया तो दुल्हन के परिजन आग बबूला हो गए। उनका आरोप था कि दूल्हे ने जबरदस्ती दुल्हन को किस किया है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुल्हन खुद चाहती थीं कि वरमाला के समय उन्हें किस किया जाए। इस घटना के बाद दुल्हन के परिजन मंच पर चढ़ गए और लाठी-डंडों से दूल्हे और उसके परिवार को पीटने लगे।

Advertisment

बता दें कि यह शादी समारोह हापुड़ के अशोक नगर इलाके में आयोजित किया गया था। यहां दो बहनों की एक साथ शादी हो रही थी। जहां बड़ी बहन की शादी शांतिपूर्वक संपन्न हो गई, वहीं छोटी बहन की शादी के दौरान यह बवाल खड़ा हो गया।

शादी टालने की कोशिश, मगर..

इस बवाल के बाद दोनों परिवार शादी को रद्द करना चाहते थे। लेकिन, दूल्हा-दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। आखिर में, बड़े-बुजुर्गों ने फैसला किया कि शादी किसी और दिन होगी।

Advertisment

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारियां

हापुर के एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने मीडिया को बताया, "रात करीब 1.30 बजे पुलिस को फोन आया... करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया, जिन पर सीआरपीसी 151 (संज्ञेय अपराधों को रोकने के लिए गिरफ्तारी) के तहत मामला दर्ज किया गया। पांच लोग घायल हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई। हालांकि, कोई आधिकारिक शिकायत पुलिस स्टेशन तक नहीं पहुंची।" 

पुलिस ने सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप में मामले में छह लोगों को आरोपी बनाया है।

Advertisment

पब्लिक डिस्प्ले ऑफ अफेक्शन (PDA) पर पहली बार नहीं हुआ बवाल

जून 2022 में, अयोध्या की सरयू नदी में नहाते हुए एक कपल का वीडियो वायरल हो गया था। नहाते समय कपल को एक-दूसरे को किस करते हुए "पकड़ लिया गया" था। नदी में और उसके आसपास मौजूद अन्य लोगों ने पति को सार्वजनिक स्थान पर, खासकर अयोध्या जैसे पवित्र स्थान पर अपनी पत्नी को किस करने के लिए पीटा, थप्पड़ मारा और गाली दी। इस कृत्य को अश्लील बताते हुए लोगों ने उस महिला के साथ भी बदतमीजी की, जो अपने पति को बचाने की कोशिश कर रही थी।

सितंबर 2023 में, दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक महिला एक कपल को पीडीए करने के लिए डांट रही थी। कपल हाथ पकड़कर और एक-दूसरे के गाल छू रहे थे। महिला ने तब जोर देकर कहा कि कपल को यह सब बाहर कहीं कर लेना चाहिए, मेट्रो के अंदर नहीं। जब सह-यात्रियों ने कपल का बचाव करने की कोशिश की, तो महिला ने कहा, "बाहर जाकर करो ये सब।" 

Advertisment

जून 2023 में, दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर एक कपल की किस करते हुए एक तस्वीर इंटरनेट पर सामने आई। कई लोगों ने इस कपल की आलोचना की, उन्हें नीचा दिखाया और उन्हें जज किया। हालांकि, वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने पीडीए को सामान्य माना।

अगर कानूनी दायरे से पीडीए को देखें, तो कपल सार्वजनिक स्थानों पर घूम सकते हैं और साथ बैठ सकते हैं। हालांकि, उन्हें "अश्लील हरकतों" में शामिल नहीं होना चाहिए।

UP में दूल्हे ने मंच पर किया दुल्हन को किस दुल्हन को किस दूल्हे
Advertisment