UP Case: यमुना एक्सप्रेसवे के पास एक सूटकेस में मिली महिला की लाश

यूपी के यमुना एक्सप्रेसवे के पास से एक दिल दहलाने वाला घटना सामने आई है जहां पर एक व्यक्ति ने एक महिला के शव को लाल सूटकेस में भरकर सड़क किनारे छोड़ दिया, आइए जानते हैं पूरी खबर आज के न्यूज़ ब्लॉग में-

Vaishali Garg
19 Nov 2022
UP Case: यमुना एक्सप्रेसवे के पास एक सूटकेस में मिली महिला की लाश

Up death case

UP Case: उत्तर प्रदेश के मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे के पास एक सूटकेस में मिली एक महिला की लाश। इस खबर की जानकारी राया थाने के स्टाफ ने दी। अधिकारियों का कहना है कि लड़की ज्यादा उम्र की नहीं थी। यमुना एक्सप्रेसवे के पास उनको एक लाल रंग का बड़ा सा सूटकेस मिला जिसने उस लड़की की लाश मिली। उस इलाके के अंचलाधिकारी महावन आलोक सिंह ने शाम को बताया कि 'सुबह हमें उस सूटकेस के बारे में जानकारी मिली जिसमें एक महिला का शव मिला है'।

शव मिलने के बाद से उस लड़की की पहचान की जाने का प्रयास किए जा रहा है। ऐसा बताया गया कि उसकी कहीं पर हत्या कर दी गई थी और फिर उसकी डेड ऑडी को सूटकेस में भरकर वहां छोड़ दिया गया था। अधिकारियों का कहना है कि उसकी देख कर ऐसा लग रहा है जैसे उसके कंधे पर गोलियां लगी हों, अब यह पोस्टमार्टम से ही पता चलेगा कि उसको पर गोली चली है या नहीं।

UP Case: यमुना एक्सप्रेसवे के पास एक सूटकेस में मिली महिला की लाश

इस घटना के बाद से ही वहां की पुलिस ने अन्य पुलिस थानों को सतर्क कर दिया है यदि उन्हें आसपास लापता व्यक्ति की रिपोर्ट जो पीड़िता की पहचान निर्धारित करने के लिए की गई है। लड़की का शव वृंदावन में मथुरा निकास से आगरा की दिशा में, एक अंडरपास के बंगले में सड़क के किनारे मिला था। इससे पहले भी इस टाइप की एक घटना उसी जगह पर हो चुकी है मथुरा में पुलिस को दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर एक काला सूट केस मिला था इससे पहले। उस काले सूटकेस में एक महिला का शव मिला था जिसने सलवार सूट पहना हुआ था और जिसकी उम्र लगभग 30 साल बताई गई थी।

देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध पढ़ते ही चले जा रहे हैं और यह अपराध एक जघन्य रूप ले रहे हैं।

2012 में हुए Delhi rape case से लेकर अब तक Shraddha Walker के मामले तक कुछ भी नहीं बदला है। आज भी महिलाओं के साथ बलात्कार किया जा रहा है उन्हें परेशान किया जा रहा है और बाद में उनकी हत्या की जाती है। श्रद्धा भाव कल के मामले में उनकी हत्या कर उनकी 35 टुकड़े कर दिए गए थे। 

ठीक ऐसी ही एक घटना हाल ही में चेन्नई से भी सामने आई जिसमें एक व्यक्ति ने 20 वर्षीय महिला को लगातार परेशान किया और जब उस लड़की ने उसका प्रपोजल नहीं स्वीकार किया तो उसने जबरजस्ती एक टूटी हुई बीयर की बोतल से उसका चेहरा काट दिया। जिस कारण उस महिला के चेहरे पर कान पर करीब 18 टांके लगाने पड़े डॉक्टरों को।

अगला आर्टिकल