Family Planning: बहराइच में सारथी वाहन के साथ आशाएं कर रहीं जागरूक

issues | news: उत्तर प्रदेश के बहराइच में आशा कार्यकर्ताएं गांव-गांव लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक कर रही हैं। इससे जुड़े उपकरण भी वितरित किए जा रहे हैं।

Prabha Joshi
15 Mar 2023
Family Planning: बहराइच में सारथी वाहन के साथ आशाएं कर रहीं जागरूक Family Planning: बहराइच में सारथी वाहन के साथ आशाएं कर रहीं जागरूक

आशा कार्यकर्ताएं परिवार नियोजन के प्रति कर रहीं जागरूक

Family Planning/ Bahraich/ Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में परिवार नियोजन को लेकर एक सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश के बहराइच में गांव-गांव आशा महिलाएं परिवार नियोजन को लेकर महिलाओं को जागरुक करना शुरू कर रही हैं। इसके लिए जनपद में सारथी वाहन की मदद से परिवार नियोजन को लेकर आशाएं कैंपेन चला रही हैं। 

आज परिवार नियोजन बहुत जरूरी हो गया है। बढ़ती जनसंख्या और सीमित संसाधन ने न केवल संसाधनों की कमी कर दी है बल्कि मंहगाई भी आसमान छू रही है। इसके साथ ही बढ़ती जनसंख्या से पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में उठाया गया ये कदम निश्चित ही क्षेत्र, राज्य और देश के लिए सराहनीय है।

जागरूकता के साथ दिए जा रहे उपकरण

परिवार नियोजन कैंपेन के लिए आशाएं 1700 कंडोम, 70 माला एन, 100 साप्ताहिक छाया गोली, 150 निश्चय किट और 40 ईजी पिल्स का वितरण कर रही है। लोगों को गांव-गांव जागरूक करने के साथ-साथ आशाएं परिवार नियोजन से जुड़ी चीजें भी हाथोंहाथ वितरित कर रही हैं। 

परिवार नियोजन कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने व जन जागरूकता लाने के लिए जनपद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सारथी वाहन चलाया जा रहा है। यह वाहन जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडबिल, पम्पलेट, नियत सेवा दिवस कैलेंडर व साउंड सिस्टम के माध्यम से लोगों को परिवार नियोजन के आधुनिक साधनों की खूबियां बता रहा है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश कुमार सिंह

वहीं जिला स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बृजेश सिंह की मानें तो जनपद के 1384 राजस्व गांवों में सारथी वाहन चलाने हैं। बृजेश सिंह के अनुसार, "इसके लिए परिवार नियोजन के संदेशों से लैस सारथी वाहनों को ग्रामीण क्षेत्रों में रवाना किया गया है। जो प्रतिदिन 35 से 40 गांव का भ्रमण कर लोगों को परिवार नियोजन का महत्व बता रहे हैं।"

बास्केट ऑफ चॉइस है उपलब्ध

इस परिवार नियोजन कैंपेन में दंपत्तियों के लिए बास्केट ऑफ चॉइस उपलब्ध है। ये बास्केट विशेष तौर पर बनाई गई है जिसमें दंपत्ति अपनी चॉइस से परिवार नियोजन से जुड़े स्थाई और अस्थाई आधुनिक साधनों का चुनाव कर सकते हैं। उनके पास दोनों ही विकल्प हैं। इस बात की जानकारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुराग वर्मा ने दी।

सारथी वाहन के जरिए इस तरह दिए जा रहे परिवार नियोजन से जुड़े सुझाव और उपकरण बहराइच वासियों के लिए जागरूकता के साथ-साथ उनके स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग को भी बना रहे हैं। आशा कार्यकर्ताओं के जरिए उठाया गया ये कदम सराहनीय है।

अगला आर्टिकल