Advertisment

Uttar Pradesh Jaunpur Case : दुल्हन ने दूल्हे को चांटा मारा और मायके वापस लौटी

author-image
Swati Bundela
New Update
Uttar Pradesh Jaunpur Case - ये मामले उत्तरप्रदेश के जौनपुर का है। एक दुल्हन ने ससुराल पहुंचते ही दूल्हे को चांटा मारा और अपने मायके वापस आ गयी। ऐसा कहा जा रहा है दुल्हन ने चांटा इसलिए मारा क्योंकि उसको लव अफेयर के बारे में पता लग गया था। चांटा मारने के बाद उसने अपने दुल्हन के कपडे बदले और अपने मायके वापस आ गयी। आजकल ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं जिस में लडकियां अपनी आवाज उठाती हैं और गलत बात को सहन नहीं करती हैं। ये लवायें गांव की बात है जो कि उत्तर प्रदेश के खुटहन ब्लॉक में आता है।
Advertisment


दूल्हे के परिवार वालों का क्या रिएक्शन था ?



दूल्हे का परिवार बहु का स्वागत करने के लिए सभी तैयारी कर के खड़े थे और
Advertisment
दुल्हन बस कपडे चेंज कर के कैज़ुअल कपड़े पहनकर मायके वापस आ गयी। पूरे गांव में ये खबर तुर्रंत सभी लोगों को पता लग गयी और सब लोग इसके बारे में बात करने लगे। ज़ी न्यूज़ की एक रिपोर्ट के हिसाब से ऐसा दूल्हे के लव अफेयर होने के कारण से हुआ है।

वेस्ट बंगाल में महिला के अफेयर होने पर उसके साथ मारपीट

Advertisment


गुरुवार (10 जून) को पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में एक 35 वर्षीय महिला छह महीने बाद अपने पति के घर लौटी। इसके तुरंत बाद, ग्रामीणों ने उस पर बगल के गांव के एक व्यक्ति के साथ दूसरे व्यक्ति के साथ संबंध होने का आरोप लगाते हुए उसे घेर लिया। गाँव के बुजुर्गों की एक अनऑफिसियल अदालत ने तब आदेश दिया कि महिला को उसके कार्यों के लिए सजा के रूप में इसके कपड़े उतार दिए जाएं और उसकी परेड़ कराई जाए। इस प्रकार उसे नग्न परेड कराया गया और ग्रामीणों के एक झुंड द्वारा पीटा भी गया।।



रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस को रविवार (13 जून) को घटना के बारे में पता चला। वीडियो में महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “मारिये न कितना मारीयेगा (जितना हो सके मुझे पीटें)।” इसके बाद वह असम में अपने माता-पिता के घर चली गई।
न्यूज़
Advertisment