Advertisment

Vamika Trends On Twitter: फैंस ने बनाया विराट और अनुष्का की बेटी वामिका का बर्थडे, ट्विटर पर ट्रेंड हुई वामिका

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

Vamika Trends On Twitter: आज क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका का बर्थडे है। आज वामिका एक साल की हुई हैं और सभी फैंस बेहद खुश हैं। ट्विटर पर वामिका को सभी ने खूब भर भर के बधाइयां दी और "Happy Birthday Vamika" ट्रेंड कर रहा है।

विराट और अनुष्का का बेटी की प्राइवेसी को लेकर क्या कहना है?

जैसा कि आपको पता ही होगा कि विराट कोहली और अनुष्का की बेटी वामिका की शक्ल किसी ने भी नहीं देखी है। अभी तक वामिका की ऐसी ही फोटोज पोस्ट हो रही हैं जो विराट अनुष्का ने खुद पोस्ट की हैं और इस में बेटी का चेहरा नहीं दिख रहा है। दोनों कपल हमेशा से अपनी बच्ची की प्राइवेसी को लेकर बहुत अलर्ट रहे हैं और कभी भी नहीं चाहते थे कि बच्ची को कोई भी देखे या वो मीडिया में जाए। इनकी इक्षा है कि बच्ची जब खुद समझदार हो जाएगी तब वो खुद यह अपनी लाइफ का फैसला लेगी।

Advertisment

कल रात अनुष्का ने एक सेल्फी पोस्ट की थी इनके हस्बैंड विराट कोहली के साथ इंस्टाग्राम पर। इस में इन्होंने लिखा था कि रात को 9:30 बजे सोने कौन जाता है। ट्विटर पर फैंस सुबह से वामिका की फैमिली फोटोज पोस्ट कर रहे हैं और कोलाज बना रहे हैं।

ट्विटर पर ट्रेंड हुई वामिका - 

https://twitter.com/kohlixcutiee/status/1480612404673220608?t=ymwjE0cJJjUzxgQDWSrizg&s=09

Advertisment

https://twitter.com/ViratKohliEdits/status/1480731123877515268?t=NTRfb4o1jnBsTUT504csUg&s=09

https://twitter.com/Reign_Of_Virat/status/1480733317066485760?t=lC5ks7cV2Peawc4KjxjbrQ&s=09

वामिका को यह कपल जब साउथ अफ्रीका मैच खेलने गए थे तब साथ भी ले गए थे। यह वामिका की पहली इंटरनेशनल ट्रिप थी और विराट का साउथ अफ्रीका में क्रिवकेट मैच था। 

Advertisment

विराट कोहली ने वामिका की डिलीवरी को लेकर कहा कि ”जब तक हम उस मूमेंट में हाजिर नहीं होते, तबतक हम यह नहीं समझ पाएंगे कि उस एक पल का हमारे जीवन में कितना बड़ा असर होता है। यह सब कुछ बेहद मैजिकल होता है।”  

टीम इंडिया के कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने खुद को वामिका के पिता बनने के समय को जिंदगी का सबसे खास पल बताया है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए अपनी खुशी जाहिर की थी। कोहली ने पैटरनिटी लीव भी लिया और जब उन्होनें वो अर्जी डाली तो हर तरफ हंगामा मच गया। लेकिन, तमाम आरोपों को दरकिनार करके विराट कोहली पैटरनिटी लीव पर चले गए। उन्होंने बीवी-बच्चों की जिम्मेदारी भी अपने काम की तरह महत्वपूर्ण समझा।



Advertisment






एंटरटेनमेंट न्यूज़
Advertisment