Advertisment

गर्म सड़क पर आमलेट बनाने का वीडियो वायरल, नेटिज़न्स हुए नाराज

एक महिला का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह सड़क पर आमलेट बना रही है। लोगों का कहना है कि यह खतरनाक स्टंट है। जानिए गर्मी को दिखाने का सही तरीका क्या है और सोशल मीडिया पर जागरूकता कैसे फैलाएं

author-image
Vaishali Garg
New Update
Video of Woman Making Omelette on Road Goes Viral

Image Credit: IG/@tejalmodi454

Video of Woman Making Omelette on Road Goes Viral, Users Express Anger: भीषण गर्मी की चपेट में झुलस रहा भारत इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन चर्चा का कारण ना तो मौसम विभाग की चेतावनी है और ना ही लू से बचने के उपाय, बल्कि एक महिला का ऐसा वीडियो है जिसने लोगों का गुस्सा भड़का दिया है।

Advertisment

गर्म सड़क पर आमलेट बनाने का वीडियो वायरल, नेटिज़न्स हुए नाराज

सड़क पर आमलेट बनाने का कारनामा 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला को सड़क किनारे बैठकर आमलेट बनाते देखा जा सकता है। वीडियो में महिला लाल रंग के कपड़ों में सज-धज कर सड़क किनारे बैठी है। वह पहले सड़क पर पानी डालती है और फिर अपने सिर पर बंधे कपड़े से उसे साफ करती है। इसके बाद वह सीधे तपती सड़क पर तेल डालती है और उसे हाथ से फैलाकर एक तरह से तवा तैयार कर लेती है। अंत में वह उस पर अंडे फोड़ देती है। 

Advertisment

यह वीडियो भले ही 80 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, लेकिन इस वीडियो को देखने वालों में से ज्यादातर लोगों की प्रतिक्रिया नकारात्मक रही है। लोगों का कहना है कि महिला का यह खतरनाक स्टंट है। वीडियो अपलोड करने वाले ने भी कैप्शन में लिखा है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए किया गया है।

यूजर्स की नाराजगी 

कई यूजर्स का कहना है कि "अगर महिला घर पर आमलेट बनाकर किसी जरूरतमंद को दे देती तो ज्यादा अच्छा होता।" वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि "यह वीडियो सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों के लिए खतरनाक है। इससे दोपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना हो सकती है। इस तरह के मूर्खतापूर्ण हरकतों को तुरंत बंद कर देना चाहिए।" 

Advertisment

क्या है सही तरीका? 

कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें राजस्थान के बीकानेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात बीएसएफ का एक जवान करीब 48 डिग्री सेल्सियस तापमान में रेत पर पापड़ सेक रहा था। वीडियो के अंत में जवान गर्म रेत में पापड़ को दबाकर यह दिखाता है कि कुछ ही सेकंड में पापड़ पूरी तरह से सिक चुका है। 

यह दोनों वीडियो भारत में बढ़ती गर्मी को दर्शाने की कोशिश जरूर हैं, लेकिन रचनात्मक और शिक्षाप्रद कंटेंट बनाने और खतरनाक स्टंट करने के बीच एक सीमा जरूर होनी चाहिए। ये वीडियो इस बात पर सवाल खड़े करते हैं कि लोग वायरल होने के लिए किस हद तक जा सकते हैं और ऐसे कार्यों के क्या दुष्परिणाम हो सकते हैं।

Advertisment
Woman Making Omelette on Road Omelette
Advertisment