Advertisment

Weekly News Update: जानिए लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट्स

author-image
New Update
Weekly News Update

हार्ट अटैक के बाद कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक, टीवी पर नंबर ओने पर है सीरियल 'अनुपमा', भारत में 9062 कोविड के नए मामले दर्ज और भी कई वीकली अपडेट्स के बारे में जाने यहाँ-   

 Weekly News Update

  • कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक : कॉमेडियन और एक्टर राजू श्रीवास्तव को बुधवार 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद तुरंत उन्हें नई दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया। राजू की एमआरआई रिपोर्ट के मुताबिक दिमाग के निचले हिस्से को कम नुकसान हुआ है। हाल की अपडेट्स के मुताबिक, राजू श्रीवास्तव के ब्रेन ने रेस्पॉन्ड करना बंद कर दिया है।  
  • भारत में 9 हज़ार से ऊपर कोविड के नए मामले: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने 9,062 ताजा कोविड -19 संक्रमण दर्ज किए, जो 4,42,86,256 तक पहुंच गए, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,05,058 हो गई। सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.24 प्रतिशत शामिल है। बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,36,54,064 हो गई, जबकि मामले की मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई।
  • बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन पर FIR दर्ज करने का आदेश: दिल्ली उच्च न्यायालय ने पुलिस को भारतीय जनता पार्टी के नेता शाहनवाज हुसैन के खिलाफ रेप के एक मामले में FIR दर्ज करने का आदेश दिया। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को तीन महीने में जांच पूरी करने का भी आदेश दिया।
  • शहनाज़ का मीडिया का मुहतोड़ जवाब: भिनेत्री शहनाज गिल हाल ही में 'कभी ईद कभी दीवाली' के को-स्टार राघव जुयाल के साथ अपने रिलेशन के कारण सुर्खियों में हैं। उनके रिलेशनशिप के बारे में सवाल पुह्चने पर उन्होंने मीडिया को मुहतोड़ जवाब देते हुए कहा कि मीडिया झूट बोलती है। 
  • अनुपमा टीआरपी में नंबर वन: टीआरपी लिस्ट के अनुसार टीवी सीरियल अनुपमा इस हफ्ते भी नंबर वन पर बना हुआ है। अनुपमा को 3.2 रेटिंग मिली है। इस लिस्ट में 2.4 प्वाइंट्स के साथ टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में दूसरे नंबर पर है। स्टार प्लस के शो ये हैं चाहतें को एक पायदान का नुकसान हुआ है। वह तीसरे नंबर पर खिसक गया है। चौथे नंबर पर इस हफ्ते ये रिश्ता क्या कहलाता है, बिन्नी चाउ होम डिलीवरी, इमली और खतरों के खिलाड़ी 12 के अलावा कुंडली भाग्य है। सभी की रेटिंग 2.0 है। कुमकुम भाग्य और रविवार की रात विद स्टार परिवार पांचवें नंबर पर हैं।
  • महिलाओं पर अपमानजनक टिपण्णी पर विवादों में मुकेश खन्ना: मुकेश खन्ना महिलाओं पर कथित अपमानजनक टिप्पणी के कारण विवादों में फंस गए हैं। मुकेश खन्ना ने एक वीडियो में ऑनलाइन सेक्स रैकेट के बारे में बोलते हुए कहा था, 'अगर कोई लड़की किसी लड़के के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए अप्रोच कर रही है को वह एक प्रॉस्टीट्यूट है। लोगों को ऑनलाइन ऐसी चीजों से दूर रहना चाहिए। ऐसी लड़कियां किसी सभ्य समाज का हिस्सा नहीं है। सभ्या समाज की लड़कियां ऐसे नहीं करती हैं।' 
  • हरियाणा पुलिस ने MBBS छात्रों को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह को किया गिरफ्तार: हरियाणा के जींद में एमबीबीएस छात्र को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों सहित नौ लोगों के खिलाफ ब्लैकमेल करने और जबरन वसूली समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
News
Advertisment