अनुष्का लुहार कौन है ? जानिए फिल्म छत्रसाल में दिखने वाली इस अभिनेत्री के बारे में

author-image
Swati Bundela
New Update


जल्द ही आशुतोष राणा की वेब सीरीज छत्रसाल में देखी जाने वाली अभिनेत्री अनुष्का लुहार 2018 की एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया गुजरात रह चुकी है। साथ ही उन्होंने 2018 में खुद को मिस इंडिया पीजेंट के तौर पर भी दिखाया था। आइए जानते हैं छत्रसाल में दिखने वाली इस नई एक्ट्रेस के बारे में जरूरी बातें

अनुष्का लुहार कौन है?

Advertisment

अनुष्का लुहार एक मॉडल और अभिनेत्री है। इसके साथ साथ रहे एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया गुजरात 2018 भी रह चुकी है साथ ही उन्होंने 2018 में मिस इंडिया पीजेंट के तौर पर खुद को प्रेजेंट भी किया था।


अनुष्का लुहार हैं एक मल्टीटालेंटेड लड़की

अभिनेत्री अनुष्का लहर ने अपने शुरुआती जीवन में सेल और मॉलिक्यूलर बायोलॉजी में अपनी बैचलर करने के बाद भारत में कैंसर जैसी बीमारी को खत्म करने का निशाना बनाया था।

इसके साथ साथ अनुष्का एक नेशनल लेवल फुटबॉल प्लेयर थी और साथ साथ एक स्टेट लेवल टेनिस खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। इसके साथ साथ अपने कॉलेज के बाकी बड़े इवेंट में भी वह हमेशा ही काफी एक्टिव रहीं हैं।

Advertisment

अनुष्का एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर रह चुकी हैं और साथ साथ उन्हें स्केचिंग भी खूब पसंद है। उन्हें अपने दोस्तों के साथ घूमना, मूवीस देखना और अपने पेट के साथ खेलना बहुत पसंद है।

वह हमेशा से ही एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती थीं। उन्हें इस बात पर पक्का विश्वास था कि वह अपनी मेहनत और डेडीकेशन से अपनी किस्मत को बदल सकती हैं।

अनुष्का लुहार रहती हैं सोशल मीडिया भी एक्टिव

सोशल मीडिया पर आजकल हर सेलिब्रिटी एक्टिव रहता है क्योंकि यह कहीं ना कहीं उनके फैंडम को बनाने में काफी मदद करता है। अभिनेत्री अनुष्का लोहार भी अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं जिसमें वह अपने फोटो शूट और काफी वीडियो बनाकर डालती हैं जो उनके फैंस को पसंद आती हैं।

Advertisment

अनुष्का लुहार जल्द ही आशुतोष राणा की नई वेब सीरीज छत्रसाल में भी देखने को मिलेंगी जिसमें उनके साथ करें बड़े और दिग्गज कलाकार देखने को मिलेंगे।


News एंटरटेनमेंट