Advertisment

कौन है अपर्णा पुरोहित? अमेज़न प्राइम वीडियो की इंडिया हेड

author-image
Swati Bundela
New Update

कौन है अपर्णा पुरोहित? अमेज़न इंडिया की हेड अपर्णा पुरोहित तब से चर्चा में हैं जब से अमेज़न प्राइम वीडियो की तांडव विवादों में फंस गयी है। पुरोहित पर उत्तर प्रदेश के पुलिस कर्मियों, हिंदू देवताओं और अनुचित रूप से सीरीज में प्रधान मंत्री का कैरक्टर पोट्रे करने का आरोप लगाया गया है।

Advertisment

इस साल 15 जनवरी को अमेजन प्राइम पर प्रसारित होने वाली वेब सीरीज के बाद उनके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गई थीं। उन्होंने तब इलाहाबाद हाई कोर्ट में एंटीसिपेटरी बेल की अर्जी दायर की थी, लेकिन उसे खारिज कर दिया गया था। अब भारत के सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने का फैसला किया है और उसे इंटरिम प्रोटेक्शन प्रदान की है।

आइये जानते हैं कि अमेजन इंडिया की हेड अपर्णा पुरोहित के बारे में ज़रूरी बातें :



Advertisment


  1. अपर्णा पुरोहित ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से  बी.ऐ जर्नलिज्म में ऑनर्स की डिग्री। इसके बाद उन्होंने 2002 में नई दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्मालिया यूनिवर्सिटी में एपीजे किदवई मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर (एमसीआरसी) से मास मीडिया में पोस्ट-ग्रेजुएशन पूरा किया।


  2. उन्होंने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के साथ कई शो के लिए एक्सेक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में काम करना शुरू कर दिया, जिसमें सीआईडी, फियर फैक्टर, कैसा ये प्यार है, आदि शामिल हैं।


  3. इसके बाद, वह यूटीवी मोशन पिक्चर्स, (2007-2008) में चली गईं, और हुक या क्रुक, फिलीपीन सिटी जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस और डेवेलोप  किया।


  4. उसके बाद अपर्णा 2008 में रिलायंस एंटरटेनमेंट में शामिल हुईं, और उन्होंने अबोहम, चक जवाना, वेल डन अब्बा, आदि जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया।


  5. पुरोहित 2010 में नेशनल फ़िल्म डेवलपमेंट कारपोरेशन (NFDC) द्वारा आयोजित फ़िल्म बाज़ार (2010) के लिए प्रोजेक्ट मैनेजर बनी थी। वह भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म फ्रैटरनिटी के बीच सहयोग के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रम के कोआर्डिनेशन और आर्गेनाइजेशन के लिए जिम्मेदार थीं। । '


  6. इसके बाद वह मुंबई मंत्र मीडिया में एक सीनियर मैनेजर के रूप में शामिल हुईं जहाँ उन्होंने दो इनिशिएटिव्स को मैनेज किया और स्क्रीन राइटिंग  लैब के सभी आस्पेक्ट्स को कोर्डिनेट किया।


  7. यह 2014 था जब वह सिनेस्तान फिल्म कंपनी में प्रोडक्शन के क्रिएटिव हेड के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने कंपनी के प्रोडक्शन मिर्ज़िया की देखरेख की जो राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा डिरेक्टेड  थी।


  8. उन्होंने ईपीआईसी टेलीविज़न के लिए जावेद अख्तर के साथ जाने पहचाने नामक एक चैट शो का भी निर्माण किया था।


  9. 2016 में, वह इंडिया ऑरिजिनल्स अमेज़न प्राइम वीडियो में शामिल हुईं। अमेज़न इंडिया की हेड अपर्णा पुरोहित ने इनसाइड एज, ब्रीथ, फोर मोर शॉट्स जैसे कई सफल शो लॉन्च किए हैं!








अपर्णा पुरोहित
Advertisment