Advertisment

दीक्षा शिंदे कौन है ? महज़ 14 साल की ये लड़की NASA के एक कार्यक्रम में बनेगी पैनलिस्ट

author-image
Swati Bundela
New Update



Advertisment

दीक्षा शिंदे कौन है? हर घर में अक्सर पेरेंट्स को शिकायत होती है कि उनके बच्चे पूरा दिन गैजेट में लगे रहते है, पूरा दिन सोशल मीडिया या ऑनलाइन गेमिंग पर बिताते है। आज हम लाये है आपके सामने एक बेहतरीन उदाहरण। मिलिए औरंगाबाद की 14 वर्षीय लड़की दीक्षा शिंदे (Diksha Shinde) से, जिन्हें नासा (NASA) के एक कार्यक्रम में पैनलिस्ट के रूप में चुना गया है।

दीक्षा शिंदे कौन है ? महज़ 14 साल की ये लड़की NASA के एक कार्यक्रम में बनेगी पैनलिस्ट



Advertisment


  • दीक्षा शिंदे दसवीं क्लास में पढ़ती है। इस 14 साल की बच्ची को नासा के एमएसआई फेलोशिप वर्चुअल पैनल (MSI Fellowship Virtual panel) में चुना गया है।


  • शिंदे ने स्टीफन हॉकिंग की कई किताबें पढ़ी हैं। उसके बाद, उन्होंने सितंबर में 'ईश्वर के अस्तित्व पर सवाल' नाम से एक निबंध लिखा था। हालाकि उसके निबंध को मंजूरी नहीं दी गई थी। उसने निबंध को अप्रूव किया और इसे फिर से जमा किया। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक इसे दूसरी बार भी खारिज कर दिया गया।


  • सिंदे के पिता एक non-aided स्कूल में हेडमास्टर हैं और उनकी माँ रंजना एक टीचर है।


  • इस यंग रिसर्चर ने ANI से बात करते हुए बताया कि उन्होंने दिसंबर 2020 में 'ब्लैक होल' पर एक रिसर्च आर्टिकल भेजने का फैसला किया, जिसे नासा ने पसंद किया और स्वीकार किया। उन्होंने International Astronomical Search Collaboration द्वारा आयोजित एक रिसर्च कॉम्पिटिशन में जीत हासिल की।


  • उन्होंने मई 2021 में 'वी लिव इन ब्लैक होल?' पर एक पेपर लिखा ,जिसे इंटरनेशनल जर्नल ऑफ साइंटिफिक एंड इंजीनियरिंग रिसर्च से स्वीकृति मिली थी। इसके अलावा शिंदे को जून में MSI फैलोशिप वर्चुअल पैनल के लिए भी चुना गया था।


  • नासा में अभी उनका मुख्य काम रिसर्चर्स द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों की समीक्षा करना और नासा में कलाब्रेशन करने के लिए एक सहयोगी दृष्टिकोण का वर्णन करना उसका काम है।


  • शिंदे ने बताया कि वह हर दूसरे दिन रिसर्च डिस्कशन में भाग लेती है। वह अलटरनेट दिनों में 1 बजे से 4 बजे के बीच काम करेगी। इसके लिए उन्हें पैसे भी मिलेंगे।


  • वह अभी कुछ दिन बाद एक इवेंट में नज़र आएगी जो अक्टूबर 2021 में आयोजित किया जाएगा और जिसका खर्च नासा (NASA) उठाएगा।




ये भी पढ़िए : मिलिए Kiara Chhetri से: वर्ल्ड इंडी म्यूजिक चार्ट्स पर नंबर 1 स्थान पर पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय



न्यूज़
Advertisment