Advertisment

हेमा मालिनी कौन है? ट्विटर पर #जस्टिस फॉर हेमा मालिनी क्यों हुआ ट्रेंड?



Advertisment

आज 17 फरवरी को ट्विटर पर #जस्टिस फॉर हेमा मालिनी ट्रेंड हो रहा है। आश्रम में रह रही हेमा ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस के अनुसार कीटनाशक पीने के बाद लड़की की मौत हो गई। यह आत्महत्या है या साजिश आईए जानते है डिटेल्स-

हेमा मालिनी कौन है?

हेमा मालिनी तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में रहने वाली एक 20 साल की एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीएससी कंप्यूटर साइंस की छात्रा थी। पूड़ी के पास स्थित वेलाथुकोट्टई में एक आश्रम है, जहाँ व्यक्ति बीमारियों के लिए "हर्बल उपचार" कराने के लिए आते हैं और पूजा अर्चना भी करते है। लड़की हेमा मालिनी को उसके माता-पिता 2020 में आश्रम में लाए थे क्योंकि वह पेट और गर्दन में तेज दर्द से झूझ रही थी। एक साल से अधिक समय उसका आश्रम में कई बीमारियों का इलाज चल रहा था।

Advertisment

हेमा को 15 फरवरी को आश्रम में उल्टी आनी शुरू हुई। जिसके बाद उसकी चाची ने आश्रम के धर्मगुरु "मुनसामी" को सूचित किया और लड़की को अस्पताल में भर्ती करने के लिए कहा। रिपोर्ट के अनुसार, मुनासामी ने कुछ घंटों के बाद एक ऑटोरिक्शा अर्रेंज कर उसे हॉस्पिटल भेजने का इंतज़ाम करवाया। आखिरकार, जब बच्ची अस्पताल पहुँची तो डॉक्टरों ने बताया कि लड़की ने कीटनाशक पी लिया है और इलाज के दौरान ही लड़की की मौत हो गई। बाद में उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

मालिनी के माता-पिता ने क्या आरोप लगाया है?

मालिनी की मृत्यु के बाद, उसके माता-पिता ने आश्रम और आरोपधर्म गुरु पर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा है कि मुनासामी, उस आश्रम के गुरु अनुचित प्रथाओं में शामिल थे, उन्होंने बताया कि उनके शिष्यों द्वारा केवल अमावस्या और पूर्णिमा पर ही उनकी पूजा की जाती है। माता-पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि उनकी बेटी हेमा मालिनी से देर रात मुनासामी की पूजा कराई जाती थी। कई महिलाएं शादी के लिए आशीर्वाद लेने के लिए आश्रम आती हैं।

मालिनी की मौत के बाद सोशल मीडिया पर मुहिम शुरू हुई और कई लोगों ने CBI जांच की मांग कर रहे है, सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसे आश्रमों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है । भाजपा तमिलनाडु के प्रेजिडेंट K.Annamalai को भी इस मुद्दे पर आवाज उठाने के लिए कहा गया है।



#न्यूज़
Advertisment