Advertisment

कौन हैं मुनमुन धामेचा? फैशन मॉडल ड्रग-ऑन-क्रूज केस में आर्यन खान के साथ अरेस्ट की गई

author-image
Swati Bundela
New Update
कौन हैं मुनमुन धामेचा? मुनमुन धामेचा एक फैशन मॉडल हैं और यह मुंबई के ड्रग ऑन क्रूज केस में अरेस्ट की गई हैं। मुनमुन धामेचा मध्य प्रदेश के एक बिज़नेसमैन की लड़की हैं। इनके इंस्टाग्राम पर 10,000 फॉलोवर्स हैं और यह इनके सोशल मीडिया पर बहुत सी रील्स पोस्ट करती रहती हैं। यह अपनी मॉडलिंग की फोटोज भी पोस्ट करती रहती हैं।

Advertisment

कौन हैं मुनमुन धामेचा? फैशन मॉडल ड्रग ऑन क्रूज केस में आर्यन खान के साथ अरेस्ट की गई



मुनमुन ने हाल में ही एक ग्रीन ड्रेस पहनकर फोटो पोस्ट की थी और लिखा था गो ग्रीन। कुल 8 लोग ड्रग ऑन क्रूज केस में अरेस्ट किए गए हैं और इन लोगों से सवाल किए जा रहे हैं जैसे कि नुपुर सारिका, अरबाज़ मर्चेंट, मोहक जस्वाल, मुनमुन धामेचा, विक्रांत छोकर, इश्मीत सिंह और गोमित चोपड़ा।

Advertisment


4 अक्टूबर को इन 8 अरेस्टेड लोगों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इनके मेडिकल एग्जामिनेशन होने के बाद ही इनको कोर्ट में ले जाया जाएगा। सोशल मीडिया पर ऐसा भी कहा जा रहा है कि शाहरुख़ ने एक बार किसी इंटरव्यू के दौरान ऐसा कहा था कि जब भी मेरे बच्चों को कुछ भी प्रॉब्लम होगी तब सलमान ही सबसे पहले उनकी मदद के लिए आएंगे।

Advertisment


नारकोटिक्स ब्यूरो ने इस शिप में अक्टूबर 2 को सुबह 10 बजे रेड मारी थी और फिर 4 घंटे तक के लिए रेड चली थी। NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़ेने ने कहा कि आर्यन खान के साथ कई और लोगों को भी क्रूज की रेव पार्टी में पकड़ा गया है। इन 8 लोगों में मुनमुन धामेचा भी हैं यह एक फैशन मॉडल हैं और मध्य प्रदेश के एक बिज़नेस मैन की लड़की हैं।



नारकोटिक्स ब्यूरो का कहना है कि इन्होंने 13 ग्राम कोकेन, 21 ग्राम चरस, MDMA की 22 गोलियां और 5 ग्राम MD बरामद किया है। जिसको नारकोटिक्स ब्यूरो ने पकड़ा है उसने यह सब ड्रग्स अपने कपड़ों में छुपा रखे थे जैसे कि अंडरवियर और पर्स वगेरा में।
न्यूज़
Advertisment