/hindi/media/media_files/2025/06/02/W7qaOYOxrl5hZomvwDbp.png)
Photograph: (PTI)
31 मई 2025 को हैदराबाद में आयोजित हुए भव्य फिनाले में Suchata Chuangsri, जिन्हें सभी प्यार से Opal कहते हैं, ने मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब जीत लिया। 107 प्रतियोगियों को हराकर वह यह ताज जीतने वाली थाईलैंड की पहली महिला बनीं।
फिनाले में उन्होंने एक खूबसूरत सफेद फूलों से सजी ड्रेस पहनी थी, जिसमें opal gemstone की झलक थी जो उनके नाम की भी पहचान है। यह ड्रेस हीलिंग और स्ट्रेंथ का प्रतीक थी।
ओपल सुचता कौन हैं? Miss World 2025 बनने वाली पहली थाई महिला, जिन्होंने 16 साल की उम्र में शुरू किया ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस कैंपेन
ओपल सुचता की पर्सनल जर्नी
30 सितंबर 2003 को थाईलैंड के फुकेट में जन्मी ओपल एक हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने इंटरनेशनल रिलेशंस की पढ़ाई की है और भविष्य में डिप्लोमैट बनने की ख्वाहिश रखती हैं।
ओपल को संगीत, मनोविज्ञान और मानव विज्ञान में भी दिलचस्पी है। मजेदार बात यह है कि वह यूकुलेली उल्टा बजा सकती हैं!
16 साल की उम्र में शुरू किया 'Opal For Her'
ओपल का सफर सिर्फ सुंदरता तक सीमित नहीं है। उन्होंने Beauty With A Purpose प्रोजेक्ट के तहत 'Opal For Her' नाम से एक अभियान की शुरुआत की, जब वह सिर्फ 16 साल की थीं। यह अभियान उन्होंने ब्रेस्ट में एक बिनाइन ट्यूमर की सर्जरी के बाद शुरू किया था।
उनका मकसद है महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की जल्दी पहचान और जागरूकता फैलाना। Miss World मंच पर उन्होंने कहा: “मैं मानती हूं कि भविष्य में मैं और अधिक प्रभाव पैदा कर सकती हूं और उन प्रोजेक्ट्स की भी मदद कर सकती हूं जिन्हें इसकी सख्त जरूरत है।”
उपलब्धियां और प्रेरणा
Miss World Thailand 2025 का खिताब जीतने के महज एक हफ्ते बाद, ओपल भारत आईं मिस वर्ल्ड में भाग लेने।
Miss Universe 2024 में भी उन्होंने हिस्सा लिया और "Voice for Change Silver" अवॉर्ड जीता।
उनका मानना है: “सच्ची सफलता वही है जो सिर्फ आपके लिए नहीं, बल्कि आपके आस-पास के लोगों के लिए भी जीवन को बेहतर बनाए।”
क्यों खास है ओपल का सफर?
- कम उम्र में स्वास्थ्य संकट से जूझना और उसे अभियान में बदलना।
- सामाजिक जागरूकता को सौंदर्य प्रतियोगिता के मंच पर लाना।
- आत्मविश्वास और सेवा-भावना से आगे बढ़ना।
ओपल सुचता का सफर न सिर्फ मिस वर्ल्ड ताज तक पहुंचने का है, बल्कि उन हजारों महिलाओं तक एक उम्मीद पहुंचाने का भी है जो ब्रेस्ट कैंसर या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं।
ชีไม่เคยตายไมค์ไม่เคยสะตั้น ไม่เคยมีอาการประหม่าเลย กล้องจับเพื่อน จับคนในงาน จับกรรมการยิ้มแล้วปรบมืตอนตอบเสร็จ ป้าจูยิ้ม ต้องมงเท่านั้นแล้วววววว 😭😭😭#MissWorld2025 #MissWorldThailand2025 #MissWorldThailand #OpalForHerOpalForWorld pic.twitter.com/m5PvWarhtx
— ʿॱ-🐯♥︎호시𖧷 (@my_JHLS) May 31, 2025
Miss World 2025 ओपल सुचता ने यह साबित कर दिया है कि सौंदर्य सिर्फ बाहरी नहीं, बल्कि वह हर कार्य है जो समाज को बदलने की ताकत रखता है। उनकी कहानी आज की युवतियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है, खासतौर पर जब बात महिला स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और सामाजिक सेवा की हो।