Advertisment

Who Is Poppy Jabbal? कारण ग्रोवर से जल्द करेंगी शा

author-image
Swati Bundela
New Update

टेलीविज़न की फेमस एक्टर करण ग्रोवर शादी के लिए तैयार हैं। यह उदारियाँ सीरियल में इनके अंगद के रोल के लिए जाने जाते हैं। यह जल्द ही इनकी लम्बे समय से गर्लफ्रेंड पॉपी जब्बल से शादी करने वाले हैं। यह खुद भी एक एक्टर हैं। यह लम्बे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Advertisment

इन दोनों की शादी की डेट कल यानि की 1 जून की बताई जा रही है।  एक्टर के क्लोज सोर्सेज ने ऐसा बताया है। बाकि एक्टर की तरह ये भी प्राइवेट शादी ही करेंगे और सिटी से दूर रहकर करेंगे। इनकी शादी का वेन्यू हिमाचल प्रदेश में फाइनल हुआ है और इस में क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली के लोग ही मौजूद होंगे।  

शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। अब पॉपी जब्बल कौन हैं और क्या करती हैं इसके बारे में सब जानने के लिए एक्साइटेड हैं। पॉपी जब्बल खुद एक मॉडल और एक्टर हैं।  इनका जन्म छत्तीसगढ़ के भिलाई टाउन में हुआ है। इन्होंने भिलाई के दिल्ली पब्लिक स्कूल से पढाई की है और इसके बाद यह लंदन में मास्टर्स डिग्री के लिए चली गयी थीं।  इसके बाद यह मुंबई में वापस आ गयी थीं और अपना मॉडलिंग का करियर शुरू कर दिया था।  

जब्बल इनकी पंजाबी फिल्म के लिए जानी जाती हैं। 2017 में इनकी हैरी संधू के साथ फिल्म आयी थी जिसका नाम था Mahi NRI।  इसके अलावा यह ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीरीज में ईशानवी के रोल में थीं। इस सीरीज में एक्टर विक्रांत मस्से और लेट एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला भी थे। इस सीरीज को एकता कपूर ने बनाया था और यह काफी सक्सेसफुल थी।  इसके अलावा यह पंजाबी फिल्म Uda Aida में भी नज़र आ चुकी हैं।    

करण ग्रोवर
Advertisment